RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि पर बोलें प्राचार्य – कुलपति के निर्देशन में कालेज प्रगतिपथ पर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 नवंबर।भारतवर्ष के महान संत परम पूज्य गुरुदेव श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय गौतम नगर शाहपुर में प्रधानाचार्य प्रो डॉक्टर गुलाब फलाहारी के नेतृत्व में ,सभी शिक्षक ,कर्मचारी एवं छात्र – छात्राओं की उपस्थिति में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। त्रिदंडी स्वामी जी के शिष्य श्री जीयर स्वामी जी महाराज के द्वारा जमीन उपलब्ध करवाकर इस राजकीय डिग्री महाविद्यालय उनके नाम पर अवस्थित एवं इस इलाके में संचालित है जो वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा की अंगीभूत इकाई है। इस महान विभूति के नाम से महाविद्यालय अपने विकास के पथ पर मा. कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी जी के मार्ग निर्देशन में अग्रसर है जो विश्वविद्यालय में गौरव की बात है। महाविद्यालय परिवार के सभी लोग एकजुटता के साथ महाविद्यालय में शिक्षण कार्य से लेकर विकास कार्यों के लिए लगे हुए और लगातार अनेक छात्र हितोपकारी कार्य हो रहे हैं। शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अति उत्साहवर्धक है। कार्यक्रम के समापन पर सबको प्रसाद वितरण किया गया। प्रमुख उपस्थिति में शिक्षक डॉक्टर शेर सिंह, नवीन चंद्र शर्मा, अजीत कुमार राम ,डॉक्टर आस्था कुमारी ,डॉक्टर अर्चना कुमारी ,डॉक्टर मनोज कुमार ,डॉक्टर शीतल शर्मा ,डॉक्टर अमरीश गौतम ,डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ,डॉक्टर राजीव कुमार ,डॉक्टर अब्दुल कलाम ,डॉ राजेश कुमार, डॉ रूपेश, डॉ मनीष कुमार , प्रवीण कुमार एवं कर्मी में राजन तिवारी, सुशील ठाकुर ,चंदन तिवारी, प्रकाश चौबे ,दीपक, प्रद्युम्न, मुन्ना ,एवं रोहित इत्यादि लोग उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर : पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह की पुण्यतिथि मनी! लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

पारंपरिक औषधियों पर भारत और आसियान का सम्मेलन आज नई दिल्ली में आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सफाई कार्य पूर्ण कराने का निदेश।

rktvnews

21 मई 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी के संबोधन का मूल पाठ।

rktvnews

Leave a Comment