RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

महाराजा कॉलेज आरा के मैदान में स्टार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 23 रनों से विजई रहा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जनवरी।आज भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग मे सीनियर डिवीजन मैच स्टार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब और राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गयाl मैच का उद्घाटन शैलेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कियाl टॉस जीतकर स्टार फ्रेंड्स के कप्तान ने और पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाई ।जिसमें हर्ष राज ने 55 पीयूष यादव ने 33 और आदित्य ने 42 रनों का योगदान कियाl
राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विमलेश ,निशांत और सूरज ने दो-दो विकेट प्राप्त कियाl 202 रन के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम 178 रन ही बना सकी और मैच हार गई। राइजिंग स्टार की ओर से आतिश ने 57 गोविंद ने 17 रनों का योगदान दियाl स्टार फ्रेंड्स की ओर से अरुण ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए जबकि प्रभात और राम कुमार ने दो-दो विकेट प्राप्त किया lआज के मैन ऑफ द मैच अरुण कुमार को कौशिक दुलार की ओर से संघ के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार ने पुरस्कृत किया ।अंपायर परमजीत सिंह एवं कुणाल कुमार सिंह थे जब की स्कोर की भूमिका में रत्नेश नंदन मौजूद रहे ।
कल का मैच भोजपुर क्रिकेट अकादमी ब्लू और क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा।

Related posts

गढ़वा:कल्याणपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

रायपुर : मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण।

rktvnews

*नवनिर्वाचित महापौर का रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया अभिनंदन।*

rktvnews

राजस्थान: विधानसभा अध्यक्ष ने किया कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ इंडिया का दौरा।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर जयंती सह सम्मान समारोह 2023 को ले तैयारी समिति की तीसरी बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment