RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा सांसद सुदामा प्रसाद का विद्यार्थी परिषद ने किया पुतला दहन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मार्च। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,आरा नगर इकाई द्वारा सांसद सुदामा प्रसाद का पुतला दहन किया गया।आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में आरा जंक्शन का नाम बदल कर कॉ. राम नरेश राम करने की अनुशंसा की हैं। जिसमें स्थानीय लोगों में खासा विरोध देखा जा रहा है। इसको लेकर विद्यार्थी परिषद आरा इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा सैकड़ो की संख्या में स्थानीय त्रिभुआनी कोठी मोड़ के पास सांसद सुदामा प्रसाद मुर्दाबाद नारे के साथ उनका पुतला दहन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री सुमित सिंह (छोटू सिंह) ने कहा कि आरा एक नाम नही सांस्कृतिक विरासत है। किसी कामरेड की मां के लाल में इतना दम नहीं की वो आरा का नाम बदल दे। आरा का सांस्कृतिक इतिहास त्रेता युग में प्रभु राम से जुड़ा हुआ है। मिथिला जाने के क्रम में श्री राम ने सिद्धनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा की थी। महाभारत में पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान इसी आरण्य वन में रह कर माँ आरण्य देवी की स्थापना कर पूजा किये थे। इसके नाम के साथ खिलवाड़ करना आरा की सम्मानित जनता के साथ एवं उनके भावनाओं के साथ खेलने जैसा होगा।
चंदन तिवारी ने कहा कि आरा के सांसद अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है। आरा का इतिहास राजा मयूरध्वज से जुड़ा हुआ है। राजा मयुरध्वज ने भक्ति की परीक्षा देने के लिए अपने पुत्र को लकड़ी चिरने वाले आरा से काट दिया था। भगवान को प्रकट होने के बाद जब मयूरध्वज का बेटा जिंदा हुआ तो इस नगर का नाम आरा रखा गया। ये एक सांस्कृतिक विरासत है और आरा के इतिहास के साथ खेलने का मतलब यहाँ के लोगों के भावनाओं एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ खेलना होगा और यहां की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
विभाग संयोजक ऋतुराज चौधरी ने कहा कि आरा के सांसद सुदामा प्रसाद जिस व्यक्ति के नाम पर आरा रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की बात कर रहे हैं उस राम नरेश राम का क्या योगदान है आरा को लेकर। यदि इस मांग को सांसद वापस नहीं लेंगे तो विद्यार्थी परिषद सभी युवाओं के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगी और सड़क से सदन तक उनका भरपूर विरोध करेगी।
वही इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला संयोजक अनूप सिंह ने कहा कि सासंद महोदय को आरा का नाम बदलने से पहले राम नरेश राम को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए अपने पार्टी का नाम बदलकर राम नरेश राम के नाम पर रख देना चाहिए।
कार्यक्रम में राजन कुमार, आदित्य सिंह,राहुल कुमार,आदर्श सिंह, प्रियांशु कुमार,सुधांशु कुमार,हैप्पी, रोहित,नरेश,विक्रांत,विष्णु,निशांत,राहुल कुमार,चंदन सिंह, शशि रंजन,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम दौसा राजस्थान के लिए रवाना।

rktvnews

एनटीपीसी ने छबड़ा ताप विद्युत संयंत्र की बिजली उत्पादन लागत घटाने और सुपरक्रिटिकल इकाइयों को जोड़ने के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (आरवीयूएनएल) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की निष्पादक समिति की बैठक।

rktvnews

लोहिया स्वच्छ अभियान और ग्रामीण आवास योजना संबंधी उपविकास आयुक्त भोजपुर ने की बैठक।

rktvnews

नवादा: 23 फरवरी को एक दिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment