RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

बक्सर/ बिहार 11 दिसंबर। 11दिसम्बर को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
इस बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया कि सरकार के द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराई जाय। साथ ही औचक निरीक्षण करते हुए प्रतिष्ठानों की निरंतर छापेमारी भी करने को कहा। उन्होंने कहा की अगर जिलें में उर्वरक की कमी महसूस हो रही है तो आकलन कर विभाग से माँग की जाय।
जिला पदाधिकारी ने सख्त निदेश दिया कि पंचायत स्तर पर सभी संबद्ध समन्वयक के प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण अवधि में अगर किसी भी प्रकार की अनियमितता परिलक्षित होती है तो उस पंचायत के संबंधित समन्वयक पर कार्रवाई निर्धारित की जायेगी।
सदस्य विधानसभा डुमरांव के द्वारा बैठक में अपने सुझाव दिए गए जिस पर जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
संयुक्त कृषि भवन में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका नंबर 9198879787 और 9473081678 है।
बैठक में सदस्य विधान सभा डुमरांव, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य सम्बंधित प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related posts

आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : मुख्यमंत्री ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए माँगा आरोग्य का वरदान।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को ले अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

उप-राष्ट्रपति का दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश।

rktvnews

6 बालू लदा नाव जप्त व 3 बालू तस्कर गिरफ्तार ।

rktvnews

समाज सेवी ई संजय शुक्ला ने कार्यक्रम आयोजित कर सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment