RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:’वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में NCC कैडेटों द्वारा ‘वंदे मातरम रैली’ का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)12 नवंबर।आज 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी बक्सर के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘वंदे मातरम रैली’ का आयोजन किया गया। इस रैली में अनेकों एन.सी.सी कैडेट्स एवं बटालियन के सारे पी.आई स्टाफ एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कमान अधिकारी ने सभी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ गीत को बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने 1870 के दशक में इस गीत की रचना की थी, जिसकी 150वीं वर्षगांठ 2025 में पूरी हुई है। हमारे राष्ट्रीय गीत को गाने में 65 सेकेण्ड का समय लगता है। ‘वन्दे मातरम’ गीत को 1896 में सबसे पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था और 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया।
इस रैली में सुबेदार अरविन्द कुमार, सी.एच.एम नितेश कुमार, सी.एच.एम सुमन सौरभ, सी.एच.एम अरविन्द कुमार, सी.एफ.एन आलोक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह मैदान में राजनीतिक एवं सामाजिक चिंतन के लिए 14 सितंबर को क्षत्रिय महापंचायत

rktvnews

किसानों ,महिलाओं, युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाते हुए विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित दूरदर्शी बजट : आर के सिंह

rktvnews

भोजपुर:कैट के भोजपुर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष आलोक अंजन को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान द्वारा प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र से किया गया सम्मानित।

rktvnews

सारण:मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने की वृक्षारोपण एवं कार्य योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

ऑक्सीजन बैंक के साथ प्राकृतिक संयोजन के लिए प्रकृति से जुड़ने का मौका दे रही लव कुश वाटिका ।

rktvnews

नवादा:आचार संहिता उल्लंघन में 5 गाडियां की गई जप्त।

rktvnews

Leave a Comment