
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अप्रैल।सोमवार को बड़हरा विधायक ने अचरज लाल टोला केवटिया में गंगा कटाव निरोधक कार्यो का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा 03 करोड़ 50 लाख के राशी से अचरज लाल के टोला,04 करोड़ राशी से पिपरपाती बलुआ एवं 07 करोड़ 50 लाख के राशी से मनीराय के टोला मे होने वाले गंगा निरोधक कार्यो का संबधित विभाग के पदाधिकारियों के उपस्थिति मे विधिवत पूजा एवं ध्वजारोहण से शुभारंभ किया गया।
उन्होने कहा कि बड़हरा विधानसभा क्षेत्र गंगा नदी एवं सोन नदी से घिरा हुआ है,जहाँ प्रत्येक वर्ष बाढ़ आने से जान माल की क्षति होती है। मेरे क्षेत्र के अचरज लाल के टोला,पिपरपाती बलुआ और मनीराय के टोला मे गंगा नदी का कटाव होता है।कटाव को रोकने के लिए बिहार सरकार द्वारा कटाव निरोधी कार्यो के लिए राशी प्रदान की गई है।मेरी अनुशंसा पर हो रहे कार्य मे किसी भी प्रकार का अनियमितता बर्दाश्त नही की जाएगी।विभाग एवं संवेदक को भी सख्त निर्देश दिए है। कटाव निरोधक कार्यो से क्षेत्र के लोगो को राहत प्रदान होगा।
उक्त अवसर पर कार्यपालक अभियंता ई अभिषेक कुमार,सहायक अभियंता कमलेश कुमार, कनीय अभियंता आशीष रंजन मनीष जायसवाल, सिन्हा मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह,राजेंद्र सिंह,बलुआ पैक्स अध्यक्ष सुगानी पांडेय भाजपा पंचायत राज संयोजक धीरज सिंह बहोरन सिंह विजय सिंह मुखिया संवेदक मूंजी सिंह संटू सिंह नीरज सिंह विवेक सिंह हरेराम सिंह सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता शामिल थे।
