
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 07 सितम्बर। शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने नाव से शाहपुर प्रखंड के बाढग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से मिल कर उनका दुख दर्द सुना और उनका हाल चाल लिया। उन्होंने नाव से दामोदरपुर तथा जवइनिया बांध पर जाकर बांध पर रह रहे विस्थापित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने पदाधिकारियों से बाढ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद करने तथा राहत कार्य चलाने की मांग की। इस अवसर पर मुखिया बीरबल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
