
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 07 सितम्बर। शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने प्रखंड के बाढ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया तथा लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। विधायक राकेश रंजन ओझा ने श्याम बाबा बांध, दामोदरपुर, जवइनिया, बहोरनपुर, टीकापुर, लालू डेरा, माधोपुर, सइया, मरचइया, करनामेपुर सहित कई गाँवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से मिलकर उनका हाल चाल लिया और उनका दुख दर्द सुना।

उन्होंने लोगों की परेशानी तथा बचाव के लिए पदाधिकारियों से बात की और तेजी से राहत कार्य चलाने को कहा। विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत एवं परेशानी नहीं होने दी जायेगी। प्रशासन को तैनात रखा गया है। इस अवसर पर विधायक राकेश रंजन ओझा के साथ मैनेजर राय, सुमन जी, संजय पांडे, रघुवंश पांडे, त्रिभुअन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
