RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मतदाता जागरूकता हेतु तीन संस्थानों द्वारा पदयात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 नवम्बर।6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को पदयात्रा जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह आयोजन जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय और भोजपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज आरा के संयुक्त तत्वधान में मतदाता जागरूक कार्यक्रम के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया l यह पदयात्रा गोपाली चौक से शुरू होकर, हॉस्पिटल रोड, महादेवा होते हुए टाउन थाना के समीप समाप्त हुआ। इस आयोजन में MBA ,BBA,BCA के छात्रों के साथ भोजपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने भी भाग लिया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरिहंत बिजय जैन ने कहां की जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज का यह आहवान है कि आरा नगरवासियों को मतदान के लिए जागरूक करना है तथा मतदान के प्रतिशत को भी बढ़ाना है l जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के चेयरमैन ,डॉ आदित्य विजय जैन ने मतदान के अधिकार और महत्ता पर प्रकाश डाला l कार्यक्रम में , सिद्ध विजय जैन ने कहा कि जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज हमेशा सामाजिक जागरूकता विकास के लिए विभिन्न आयोजन करता रहा है l कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ तुषार आर्य ने कहा कि मतदान के दिन लोग छुट्टी मनाने की सोचते है तथा मतदान को प्राथमिकता नहीं देते है, इसी लिए यह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है l इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कॉलेज के ,सिद्ध विजय जैन, अरिहंत विजय जैन, , प्राचार्य- डॉ तुषार आर्य,NSS कार्यक्रम पदाधिकारी – सौरव कुमार सिंह,नीरज कुमार, , ओम कुमार झा, अरुण मिश्रा, राहुल आनंद, प्रतीक बैनर्जी, हर्षित , सुशांत, ज्ञानमंजलि, सराहना,उत्तम, श्वेता सहित अनेक प्रोफेसर एवं दर्जनों छात्र शामिल थे।

Related posts

उद्यमी भारत – एमएसएमई दिवस’ 27 जून, 2023 को विज्ञान भवन में मनाया जाएगा।

rktvnews

भोपाल:आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही सक्रिय हुई एफएसटी व पुलिस नगद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ, अमूल्य धातु पर हुई कार्रवाई!एक दिन में एक करोड़ 81 लाख 97 हजार 930 रुपये आंकी गई कीमत।

rktvnews

गिरीडीह:प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई की तिथि निर्धारित।

rktvnews

दो अभियुक्त गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:राजू यादव होंगे इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के तरारी विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार।

rktvnews

मंडल कारा आरा और पर्यवेक्षण गृह धनुपुरा का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment