RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोपाल:जदयू मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र।

भोपाल/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 6 सितंबर। जनता दल (यू) मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने रविवार को राजधानी भोपाल में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने जनता दल (यू) की सदस्यता ग्रहण की।
संगठन में सुरेन्द्र त्यागी को प्रदेश सचिव एवं भोपाल संभाग का प्रभारी, मनोज प्रसाद को मीडिया प्रभारी तथा श्री गुप्ता को भोपाल नगर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों का भी स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने कहा कि जनता दल (यू) ने देश को पांच प्रधानमंत्री दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है। छोटे कारोबारियों और अति लघु उद्यमियों को ऋण संबंधी योजनाओं के माध्यम से राहत दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी योजना से भी परिवारों को काफी लाभ मिला है। सरकार की ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव समाज पर दिखाई दे रहा है।
श्री जायसवाल ने कहा कि यदि मध्यप्रदेश में जनता दल (यू) के सहयोग से सरकार बनती है तो बिहार की तर्ज पर जनहितकारी योजनाओं को लागू करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि प्रदेश की जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि जनता दल (यू) की नीतियां किसान के खेत-खलिहान से लेकर आम जनता की रसोई तक से जुड़ी हैं। पार्टी जल, जंगल और वन संपदा के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related posts

नारनौल:नई गौशालाओं और गौवन की स्थापना के लक्ष्य को लेकर बाबा समताई नाथ गौशाला नावां के गोपाष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्रवण गर्ग।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा भोजपुर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा महा अभियान के अंतर्गत गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।

rktvnews

भारत ने आसियान देशों की महिला सैन्य अधिकारियों के लिए पाठ्यक्रम के शुभारंभ के साथ सैन्य कूटनीति को बढ़ावा दिया।

rktvnews

रांची:मतदान को लेकर लोगों को जागरुक कर रही SVEEP RANCHI टीम।

rktvnews

Leave a Comment