जिला कार्यालय मे आयोजित हुई कार्यशाला।

क्षेत्रीय प्रभारी,जिला प्रभारी,विधायकगण सहित जिला,मंडल पदाधिकारी हुए शामिल।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)06 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान बूथ स्तर से जिला स्तर तक चलेगा।
उक्त अभियान को सूचारू रुप से सफल करने के लिए रविवार को भाजपा जिला कार्यालय बामपाली मे एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं संचालन महामंत्री संतोष चंद्रवंशी ने किया।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य वक्ता क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा थे। मंचासीन विशिष्ट विशिष्ट अतिथियों मे बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह,तरारी विधायक विशाल प्रशांत, अगिआंव विधायक महेश पासवान,पूर्व मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सह जिला प्रभारी राजेश सिन्हा,पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा थे।
कार्यशाला की शुरुआत वंदेमातरम गान एवं डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय प्रभारी प्रभारी प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर एक माह तक सेवा संकल्प अभियान के तहत कुल तेरह प्रकार के कार्यक्रम बूथ स्तर से जिला स्तर तक किया जाएगा।उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को बूथ स्तरीय कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर आशीर्वाद का दीया जलाने का आह्वान करेंगे। 25 करोड़ बच्चों के सपनो का भारत कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक पंचायत और वार्ड स्तर पर हर स्कूल मे प्रतियोगिता का आयोजन,नमो सेवा गाथा कार्यक्रम मे शिक्षण संस्थान से जिला स्तर तक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा आंगन का उत्सव 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक,कहानी बदलाव की ,विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी जल,जन और सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम किया जाएगा।
वही बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी जन्म दिवस सेवा पखवाड़े को बड़हरा विधानसभा सहित जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।पूर्व मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा सता राज भोगने के लिए नही सेवा करने के लिए होता है,जिसे नरेन्द्र मोदी ने सिद्ध किया। विधायक विशाल प्रशांत ने कहा देश को विकसित बनाने के लिए युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा।विधायक महेश पासवान ने कहा कि देश विकसित बनने जा रहा है और इसमे देश के सभी वर्गो का विकास होगा।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि सेवा संकल्प पखवाड़ा के लिए जिला से मंडल स्तर तक टोली बना ली गई है और पूरे जिले मे सभी बूथो पर सेवा संकल्प का कार्यक्रम सफल होगा।
जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने कार्यशाला मे आए पदाधिकारियों का वृत लिया एवं अभियान को सफल बनाने का मंत्र दिया।
कार्यक्रम मेत्रजिला पदाधिकारी, जिला कोर.कमेटी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा, प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी जिलाएवं मंडल टोली,त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि,वरीष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

