RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’में “दिशा एक प्रयास संस्था” सक्रिय रूप से कार्यरत : डा सुनीता सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 दिसंबर।भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार के दृढ़ निश्चय और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक साल पूरे होने के मौके पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के साथी दिशा एक प्रयास ने भोजपुर से बाल विवाह के खात्मे के लिए शुरू हुए ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी विभागों व एजेंसियों के साथ करीबी समन्वय से काम करने का संकल्प दोहराया। दिशा एक प्रयास जिले में अर्से से बाल विवाह के खात्मे के लिए जमीन पर काम कर रहा है।
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के एक साल पूरा होने के अवसर पर नई दिल्ली में इस ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य उस पूरे परिवेश को ध्वस्त करना है जो बाल विवाह के फलने-फूलने में मदद करते हैं। इन प्रयासों में मिली सफलता को रेखांकित करते हुए हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि स्पष्ट नीतियों, लगातार की जा रही कार्रवाईयों और गांव-गांव तक पहुंच रहे प्रयासों की बदौलत भारत बाल विवाह को पूरी तरह खत्म करने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
केंद्र ने अधिसूचना जारी कर सभी राज्य सरकारों से कहा है कि वे इस ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करें ताकि बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में जनसमुदाय में चौतरफा और स्पष्ट बदलाव देखने को मिले।जिले में बाल विवाह रोकने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के लगातार सहयोग और विभिन्न कदमों की सराहना करते हुए दिशा एक प्रयास की निदेशिका कुमारी सुनिता सिंह ने कहा, “जिला प्रशासन बाल विवाह के खात्मे की दिशा में बढ़-चढ़ कर प्रयास कर रहा है।
100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ ने एक स्पष्ट और लक्ष्य केंद्रित रणनीति तय की है। इसके तहत स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों, उन धार्मिक स्थलों जहां विवाह संपन्न होते हैं, विवाह में सेवाएं देने वाले पेशेवर सेवा प्रदाताओं, और आखिर में पंचायतों व नगरपालिका वार्डों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सामाजिक संस्था “दिशा एक प्रयास” भोजपुर से रजत कुमार, कुणाल गुप्ता, प्रभात प्रीतम, बीरेंद्र सिंह, रंजू कुमारी, अखिलेश कुमार यादव, राजकीय पर्दा कन्या मध्य विद्यालय आरा तथा गुरुनानक अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय, मौलाबाग, आरा नगर के शिक्षकगण एवं काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related posts

जोगिरा….सारा…. रा..रा…. रा………🤪

rktvnews

भोजपुर:प्रभा सिन्हा शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक।

rktvnews

वैशाली:”आमजन से मिलने का कार्यक्रम” प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए : जिलाधिकारी

rktvnews

वैज्ञानिकों के संयुक्त अभियान कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव का सफल समापन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘शहीद स्मारक’ का उद्घाटन किया और धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखी।

rktvnews

भोपाल:टीबी निदान सेवाओं के विस्तारीकण के लिए आईओसीएल के साथ एमओयू।

rktvnews

Leave a Comment