RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता अभियान अंतिम दौर में।

घर से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर चला मतदाता जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार)03 नवंबर।लखीसराय जिला के सभी प्रखंडों में जीविका द्वारा व्यापक तौर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । जीविका से जुड़े लगभग सभी सामुदायिक संगठनों द्वारा मतदाताओं को मतदान के मायने और महत्व समझाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई । सुबह में प्रभात फेरी फिर जागरूकता रैली , रंगोली एवं मेंहदी कार्यक्रम, वोट के लिए शपथ के साथ ही बड़े स्तर पर संध्या काल में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया ।
जीविका दीदियों द्वारा घर से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । लखीसराय सदर प्रखंड के महिसोना में गठित सरस्वती जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम में घर घर एवं व्यक्तिगत संवाद कार्यक्रम के साथ ही लखीसराय स्टेशन परिसर और टेंपो स्टैंड परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत यात्रियों को भी 6 नवंबर को मतदान हेतु याद दिलाई गई । संध्या समय में स्टेशन परिसर में कैंडल मार्च का आयोजन करते हुए राहगीरों और यात्रियों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।

छोड़कर अपने सारे काम पहले करो मतदान

छोड़कर अपने सारे काम पहले करो मतदान जैसे चुनावी स्लोगन के साथ तख्तियां लेकर मतदाताओं को मतदान करने को लेकर जागरूक किया गया।
लखीसराय जिला अंतर्गत सूर्यगढा और लखीसराय विधान सभा अंतर्गत पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में गहन रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को 6 नवंबर को मतदान का आह्वान किया गया। कम मतदान प्रतिशत के लिए चर्चित बड़हिया के निजामपुर ने बड़े स्तर पर घर- घर जाकर और व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया गया । इसी तरह विधान सभा क्षेत्र 167 और 168 के साठ -साठ चिन्हित कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में घर -घर मतदाता जागरूकता चलाया गया।
ज्ञान जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, अनमोल जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, जिज्ञासा महिला संकुल स्तरीय संघ, लक्ष्य जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, सावित्री जीविका महिला ग्राम संगठन, एकता जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, नारी शक्ति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ समेत दो सौ से अधिक सामुदायिक संगठनों द्वारा जीविका दीदियों और कैडर के माध्यम से व्यापक तौर पर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया । इस कार्य में सभी स्तर के जीविका कर्मियों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Related posts

नीलगाय व कार की टक्कर में वृद्ध की मौत चार जख्मी!वाराणसी से जा रहे थे वैशाली।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दल के डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

रोहतास:जिलास्तरीय रबी कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

rktvnews

राष्ट्रपति ने वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी कैंसर चिकित्सा ब्लॉक का उद्घाटन किया।

rktvnews

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने बिहार के पूर्णिया जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की कथित हत्या और फिर शवों को जलाने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी एवं समाजसेवी स्व० मंजू सिन्हा की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment