RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: नीतीश कुमार का खेला गया “प्रयोगवादी राजनीतिक खेल” संदेश और जगदीशपुर विधानसभा में कितना सफल ?

आरा/भोजपुर (नरेंद्र सिंह)03 नवंबर।भोजपुर के दो विधानसभा क्षेत्र संदेश और जगदीशपुर में नीतीश कुमार द्वारा प्रयोगवादी राजनीति को अपनाया गया है।यही कारण है कि जदयू के दो एम एल सी राधा चरण साह और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को पार्टी का प्रत्याशी बनाकर चुनाव के मैदान में छोड़ा गया है।चूंकि दोनो क्षेत्र राजद के गढ़ के रूप में स्थापित है। रणनीतिकार मानते है की अगर जीत गए तो पौ बारह,हारने पर पार्टी के दो एम एल सी तो रहेंगे ही।वैसे रणनीतिकार कहते हैं की नीतीश कुमार की यह एक प्रयोगवादी राजनीति है जिसे बहुत लोग समझ नहीं पाएंगे।
चुनाव परिणामों के अनुसार संदेश विधानसभा में ऐसे प्रयोग पूर्व के चुनावों में हुए थे फलाफल राजद के पक्ष में मजबूती से गया था एवं राजद प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक अरुण यादव की पत्नी किरण देवी को 79599 रिकॉर्ड मत प्राप्त हुए विपक्ष में रहे बड़े भाई व पूर्व विधायक विजेंद्र यादव को 28992 मत मिलें और श्वेता सिंह को 28500 मत यानी की वर्ष 2020 में किए गए राजनीतिक प्रयोग भी लालटेन की लौं को बुझा न सका।लोक सभा के चुनाव में भी इस क्षेत्र से सुदामा प्रसाद ने 82611 मत लेकर आर के सिंह को 20 हजार से ज्यादा मतों से पटकनिया दिया।श्री सिंह को 62007 मत मिले थे। इस बार के चुनाव में प्रयोगवादी राजनीति के तहत नीतीश कुमार ने अपने एम एल सी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी को दांव पर लगाया है।वैसे भी चर्चित सेठ जी और लालू प्रसाद व राबड़ी देवी के दत्तक पुत्र अरुण यादव और इनके बड़े भाई विजेंद्र यादव से सेठ जी का मधुर संबंध वर्षों से बना है।अरुण यादव का राजद में इतना दबदबा है की पहले अपने टिकट पाकर विधायक बने फिर पत्नी को टिकट दिलाकर विधायक बनाया और अब अपने पुत्र दीपू राणावत को पार्टी प्रत्याशी बनवाया है।हालांकि प्रखंड प्रमुख मुकेश यादव जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष फूलवंती देवी तथा नारायणपुर के मुखिया जो दीपू राणावत के गोतिया के रूप में है का विरोध कितना कारगर होगा समय के गर्त में है।वैसे दोनों पक्ष बालू माफिया के रूप में चर्चित है।जबकि एक और चर्चित मसाढ के श्रीसिंह ने भी अपने पुत्र को जनसुराज का झंडा थमाया है।ध्यान देने योग्य बातें है की गत चुनाव को किरण देवी ने लगभग 50 हजार मतों से जीता था।इधर पूर्व के सार्वजनिक विरोध के बाद सेठ जी को पूर्व भाजपा सांसद आर के सिंह का समर्थन प्राप्त हो गया है।
कमोवेश जगदीशपुर की भी स्थिति ऐसी ही बनती दिखती है।जहां इचरी नरसंहार के कथित आरोपी और गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले इसी क्षेत्र के श्रीभगवान सिंह कुशवाहा एम एल सी को नीतीश कुमार ने पार्टी प्रत्याशी बनाकर प्रयोगवादी राजनीति का दांव खेला है।जबकि राजद का गढ़ माने जाने वाले इस विधानसभा पर राम बिशुन सिंह उर्फ लोहिया जी का कब्जा बरकार है। इन्हें 66 हजार 632 मत और वही वर्तमान जदयू प्रत्याशी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को 44 हजार 525 मत मिले थे। यानी लगभग 22 हजार मतों से लोहिया जी ने श्रीभगवान सिंह को पटकनिया दिया था।इस बार लोहिया जी अपने पुत्र को राजद का टिकट दिलाकर चुनाव मैदान में उतारा है।यानी की संदेश विधानसभा की तरह।
हालांकि जनसुराज पार्टी दमदार नहीं है पर वोट कटवा के रूप में NDA गठबंधन के प्रत्याशी को कुछ नुकसान दे सकता है।लेकिन पूर्व में आर के सिंह के द्वारा कही गई बातों पर गौर किया जाए तो NDA गठबंधन जदयू प्रत्याशी को नुकसान पहुंचा सकता है।कुशवाहा जाती से आने वाले श्रीभगवान सिंह प्रथम बार माले से विधायक बने फिर राजद का दामन थामा। राजद के बैनर पर आरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़े जिसमें इनकी हार हुई लेकिन नीतीश कुमार का कभी विरोध कर पुनः जदयू से सटकर जगदीशपुर से इस बार पार्टी प्रत्याशी बन गए।लोकसभा चुनाव के दौरान इस विधानसभा क्षेत्र से आर के सिंह को 63362 मतों की और महागठबंधन के माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को 83534 मतों की प्राप्ति हुई थी।लगभग 20 हजार मतों से श्री सिंह को पटकनिया खानी पड़ी।
बरहाल आंकड़ों का जनसुराज के साथ विश्लेषण किया जाए तो नीतीश कुमार का प्रयोगवादी राजनीति कितना सफल होगा कहा नहीं जा सकता।

Related posts

भोजपुर:युवा फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का समापन,आरा एरो बना विजेता।

rktvnews

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना कि समीक्षा बैठक आयोजित!एडीएम ने समय पर भुगतान करने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नही : राकेश ओझा

rktvnews

भोजपुर: उपेक्षा से आहत भाजपा के सूर्यभान सिंह ने निर्दलीय लड़ने की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर:मकर संक्रांति जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है: सोनाली सिंह

rktvnews

भोजपुर:सरकार की GST सुधारो का लाभ सभी को मिले,देश के सभी व्यक्ति लाभान्वित हो: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment