RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:चौकीदार शारीरिक माप एवं जाँच परीक्षा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)03 नवंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आज चौकीदार शारीरिक माप एवं जाँच परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। यह समीक्षा उन्होंने परीक्षा स्थल —स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स फुटबॉल स्टेडियम कमार दुधानी स्पोर्ट्स परिसर में की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने परीक्षा से संबंधित विभिन्न उप-समितियों एवं सहायक एजेंसियों के अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की सभी व्यवस्थाएँ पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएँ।
उपायुक्त ने बताया कि 5 नवम्बर को ट्रायल रन आयोजित किया जाएगा, जबकि 6 से 8 नवम्बर तक मुख्य दौड़ परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कुल 1004 अभ्यर्थी दौड़ परीक्षा में भाग लेंगे। उन्होंने ग्राउंड को बेहतर ढंग से समतल करने का निर्देश दिया ताकि अभ्यर्थियों को दौड़ के दौरान कोई असुविधा न हो।
सभी अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक एवं फोटोग्राफ सहित निबंधन किया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को RFID टैग लगाया जाएगा, जिससे उपस्थिति एवं समय रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रहे।
दौड़ परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 5 मिनट या उससे पहले 1 मील दौड़ पूरी करने पर 20 अंक,5 से 6 मिनट के बीच दौड़ पूरी करने पर 10 अंक, तथा 6 मिनट के बाद दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य माना जाएगा।
वहीं महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट या उससे पहले दौड़ पूरी करने पर 20 अंक,8 से 10 मिनट के बीच दौड़ पूरी करने पर 10 अंक, तथा 10 मिनट के बाद दौड़ पूरी करने वाली अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जाएगा।
उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा पूर्व अभ्यर्थियों को वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी आवश्यक जानकारी दी जाए, ताकि उनके मन में किसी प्रकार का कोई संशय न रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया — अभ्यर्थियों की उपस्थिति, शारीरिक माप, दौड़ एवं मूल्यांकन — पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित की जाए।
परीक्षा स्थल पर ग्राउंड एवं रनिंग ट्रैक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग तथा अभ्यर्थियों के प्रवेश व निकास मार्ग की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है।

Related posts

भारत का 43वाँ विश्व धरोहर स्थल बना ‘चराईदेव मोईदाम’।

rktvnews

धूमधाम से निकली श्रावण अधिक माह चतुर्थ सवारी।

rktvnews

बक्सर डीएम ने बीपीएससी द्वारा आयोजित अध्यापक परीक्षा को ले किया निरीक्षण साथ ही डुमराव अनुमंडल अस्पताल का भी लिया जायजा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में विभिन्न रामलीला मंचन कार्यक्रमों को वर्चुअल रूप से संबोधित किया।

rktvnews

कैबिनेट ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के उन्नयन और कौशल विकास हेतु पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना के लिए राष्ट्रीय योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment