RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने ली व्यय वित्त समिति की बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)28 मार्च।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने बैठक में ₹20,793 लाख लागत के राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के कॉलेज परिसर के निर्माण कार्यों के पुनरीक्षित आगणन एवं ₹66,750 लाख के केन्द्र पोषित योजनान्तर्गत ऊधमसिंह नगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर के निर्माण कार्यों पर अनुमोदन दिया।
मुख्य सचिव ने तहसील चौक देहरादून में ₹13441.86 लाख के मल्टीलेवल कार पार्किंग, नगर निगम की भूमि ऋषिकेश में ₹12,560.70 लाख की मल्टीलेवल कार पार्किंग, कार्गी चौक में ₹12150.38 लाख के प्रस्तावित आढ़त बाजार, ₹1,215.36 लाख के गढ़ी कैंट, कैंट बोर्ड देहरादून में कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्यों तथा ₹1,201.01 लाख के नैनीताल के सैर का डांडा क्षेत्र के तहत आन्तरिक मार्गाें के सुधारीकरण कार्यों पर भी अनुमोदन दिया।
इस दौरान बैठक में सचिव डॉ. आर.राजेश कुमार, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी सहित स्वास्थ्य, वित्त एवं पेयजल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:उप राष्ट्रपति भवन में डिंडोरी की औषधीय वनस्पतियों का हर्बल पार्क स्थापित होगा : उप राष्ट्रपति डॉ. धनखड़

rktvnews

भोजपुर : जमीनी विवाद में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर उनके योगदान को किया गया याद!भोपाल की हर गली और इलाके में डॉ. शर्मा के कार्यों का प्रतिबिंब: मुख्यमंत्री

rktvnews

रायपुर : झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, दो क्लिनिक सील।

rktvnews

31 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने घाना का राष्ट्रीय सम्मान ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment