
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड) 18अगस्त।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निदेश के आलोक में आज रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर में उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल के अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हेल्प डेस्क मैनेजर अक्षय कुमार पाठक, हिमांशु शेखर, प्रभात कुमार एवं प्रमोद कुमार यादव मौजूद थे। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रपत्र-6, 7 एवं 8 के उपयोग, दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन संबंधी आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया गया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को ECINET App डाउनलोड कराकर उसके उपयोग एवं ऑनलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करना तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति युवाओं में जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाना है। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक गण एवं विद्यार्थी मौजूद थे।
