
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अगस्त।श्री श्री 108 बाबा जागेश्वर नाथ उर्फ बुढ़वा महादेव मंदिर महादेव में अपर भीड़ देखने को मिलती है।पवित्र सावन के महीना में भगवान भोलेनाथ के प्रति समर्पित श्रद्धालुओं में आशा विश्वास और जोश देखने को मिलता है। चाहे पुरुष हो या महिला सबके मन में बाबा का दर्शन, जलाभिषेक और मन की मुराद पूर्ण होने के उद्देश्य से आतुर रहते हैं। सैकड़ो वर्ष पुराना मंदिर होने से लोगों का आस्था बना हुआ है। भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और जिला प्रशासन श्रद्धालुओं के सेवा में लगा रहता है। श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो इसके लिए बिल्कुल पंक्तिबद्ध होकर जाने दर्शन करने और निकलने की व्यवस्था की गई है। कुएं का शुद्ध जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं को दिया जाता है। स्वयंसेवाक्य श्रद्धालुओं को कोई कष्ट ना हो इसके लिए लगे हुए हैं बार-बार लाउडस्पीकर से आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष शंकर जी केसरी कोषाध्यक्ष विश्वनाथ केसरी और स्वयंसेवक हर तरह से सावधानी बरत रहे ताकि श्रद्धालु जी भक्ति भाव से बोले नाथ का पूजन कर सके।
