RK TV News
खबरें
Breaking News

प्रधानमंत्री ने भूकंप त्रासदी के बीच म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भूकंप त्रासदी के बीच म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की। प्रधानमंत्री ने इस चुनौतीपूर्ण समय में म्यांमार के साथ एकजुटता से खड़े रहने के लिए एक करीबी मित्र और पड़ोसी देश के रूप में भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस आपदा से निपटने के लिए, भारत सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा की शुरुआत की है।

एक्स पर अपने एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

“म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की। विनाशकारी भूकंप में हुई जनहानि पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। एक करीबी मित्र और पड़ोसी के रूप में, भारत इस मुश्किल घड़ी में म्यांमार के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। ऑपरेशन ब्रह्मा के अंर्तगत आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता, खोज और बचाव दल को प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्रता से भेजा जा रहा है।”

Related posts

भोजपुर:जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु रेडक्रास से कंबल वितरित।

rktvnews

भोजपुर:सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय निदेशक एवं प्रधानाचार्य का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में हेमटेक्स्टिल 2025 में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

देवघर:मुस्कुराते हुए अपने पथ पर बेहतर कार्य करते हुए औरों के लिए बनें प्रेरणास्त्रोतःउपायुक्त

rktvnews

भाजपा है बुझता दिया , लौ तो फड़फड़ाएगी ही : सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment