RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:व्यवसायी महासंघ भोजपुर ने अब्दुल वहाब उर्फ अतू जी को दी गई श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)18 अगस्त।व्यवसायी महासंघ भोजपुर की ओर से आज आरा के सर्किट हाउस में महासंघ के वरिष्ठ नेता अब्दुल वहाब उर्फ अतू जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत अतू जी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

श्रद्धांजलि सभा में आरा सांसद सह व्यवसायी महासंघ, बिहार के अध्यक्ष सुदामा प्रसाद, उमाशंकर सिंह यादव, उप सचिव रामेश्वर प्रसाद शाह, सम्मानित अध्यक्ष मोहम्मद कलीम उर्फ मुन्ना जी, सह सचिव मोहम्मद शहाबुद्दीन खान, सह सचिव श्रीनिवास यादव, सह सचिव संजय गुप्ता, सह सचिव सुनील नायर, उपाध्यक्ष महेंद्र शाह, उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता, सह सचिव महेंद्र सिंह सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी एवं अतू जी के परिवार के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि वे अतू जी को वर्ष 1974 से जानते थे। अतू जी ने ताउम्र जनता के सवालों और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वे मजदूरों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ कहीं भी खड़े हो जाते थे। उन्होंने कहा कि अतू जी अपने पीछे एक बड़ा संगठन और संघर्ष की विरासत छोड़ गए हैं। उनकी इच्छा थी कि संगठन लगातार मजबूत और विस्तारित हो। उनके विचारों और मजदूरों के संघर्ष को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि बिहार में व्यवसायी आयोग के गठन सहित व्यवसायियों की सभी समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखना होगा। व्यवसायी महासंघ की ओर से उन्होंने अतू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उमाशंकर सिंह यादव ने कहा कि अतू जी के निधन से पैदा हुई कमी को सभी महसूस कर रहे हैं। व्यवसायी महासंघ उनके कार्यों और योगदान को हमेशा याद रखेगा।

रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि अतू जी किसी के साथ अन्याय होने पर उसके पक्ष में खड़े हो जाते थे। उनके विचारों और संघर्ष की भावना को हमें आगे बढ़ाना होगा।

बबलू गुप्ता ने कहा कि अतू जी संघ के वरिष्ठ साथी थे। वे हमेशा इस बात को लेकर चिंतित रहते थे कि संगठन का विस्तार कैसे हो और उसे और मजबूत कैसे बनाया जाए।

सभा में इसके अलावा व्यवसायी महासंघ के राजन (आरा), भोला यादव (कोइलवर), संजय गुप्ता, राजू सैनी, आनंद कुमार (गड़हनी) सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे और अतू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा का संचालन कार्यालय सचिव कृष्ण रंजन गुप्ता ने किया।

Related posts

पुर्णिया पुलिस ने अफ़ीम सहित तस्कर को किया गिरफ्तार!तस्कर करता है चाय की दुकान और चाय में भी मिलाता है अफ़ीम।😲

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला अभिसरण समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में पीएम जनमन योजना एवं धरती आबा जनजाती ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना का समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

सभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़े चुनाव : नीतीश कुमार

rktvnews

भोजपुर:बिहार लघु उद्यमी योजना 2025 के प्रथम किस्त वितरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

राजकमल प्रकाशन समूह ने त्योहारी सीजन में अपने पाठकों के लिए सालाना उत्सव ‘किताबतेरस’ की घोषणा की ।

rktvnews

Leave a Comment