
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अगस्त।अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की कैलेंडर वर्ष 2026 की तृतीय बैठक सोमवार को जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
दर्ज मामलो 75 मामलों में कुल 116 पीड़ितों को ₹80 लाख की सहायता राशि के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की।अब तक 09 आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है। वहीं, हत्या के मामलों से जुड़े 71 आश्रितों को वर्तमान में प्रतिमाह पेंशन का भुगतान किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई तेजी से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पात्र पीड़ितों एवं उनके आश्रितों को नियमानुसार सहायता राशि तथा अन्य देय लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।बैठक में समिति के सदस्य अवधेश कुमार राम, प्रवीण कुमार, उप विकास आयुक्त, हिना, वरीय उप समाहर्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, जिला कल्याण पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एससी/एसटी थाना, भोजपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
