RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:भोजपुरी के दधीचि साहित्यकार थे हीरा प्रसाद ठाकुर।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)18 अगस्त।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग से शोधछात्र संजय कुमार ने हीरा प्रसाद ठाकुर के साहित्य साधना विषय पर विभागाध्यक्ष प्रो डॉ दिवाकर पाण्डेय के निर्देशन ने अपना शोधकार्य पूरा करते हुए पीएचडी की उपाधि पूर्ण की। वाह्य परीक्षक के रूप में रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो डॉ जंगबहादुर पाण्डेय मौखिकी में उपस्थित थे। इस मौके पर हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो रविन्द्र नाथ राय, हिंदी की वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ पुष्पा द्विवेदी, डॉ नवनीत कुमार राय, भोजपुरी साहित्यकार कृष्ण कुमार राय, जयप्रकाश कॉलेज के डॉ अमरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक और शोधछात्र डॉ राजेश कुमार, डॉ यशवंत कुमार सिंह, रवि प्रकाश सूरज, सोहित सिन्हा, मुनमुन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। डॉ संजय कुमार ने बताया कि हीरा प्रसाद ठाकुर भोजपुरी के दधीचि साहित्यकार थे, उन्होंने भोजपुरी में 126 पुस्तकों की रचना की, खुद प्रकाशित किया और उनका वितरण किया, भोजपुरी बाल साहित्य में उनकी रचनाओं का अमूल्य योगदान रहा है।

Related posts

रेल एसपी पटना के नेतृत्व में जंक्शन पर निकाला गया जागरूकता मार्च।

rktvnews

प्रधानमंत्री 26 और 27 मई को गुजरात का दौरा करेंगे।

rktvnews

सफलता की कहानी: दरभंगा:10 हज़ार की सहायता ने बदल दी सुनीता देवी की जिंदगी, मिथिला पेंटिंग से बनी आत्मनिर्भर।

rktvnews

भोजपुर : समितियों को कैश क्रेडिट लिमिट समय पर कराई जाए उपलब्ध : डीएम

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे अंग्रेजी शराब जप्त।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव के आयोजन को ले बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment