RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अभियान बसेरा के तहत 125 लाभुकों के बीच पर्चा वितरण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 अगस्त।मंत्री, बिहार सरकार, उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग, संजय सिंह टाइगर की अध्यक्षता में आज अभियान बसेरा के अंतर्गत राजस्व विभाग की राजस्व शाखा द्वारा 125 पात्र लाभुकों के बीच पर्चा वितरण किया गया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि अभियान बसेरा के माध्यम से पात्र एवं भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। पात्र लाभुकों को पर्चा उपलब्ध कराकर उन्हें उनके अधिकार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।

जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने कहा कि अभियान बसेरा के अंतर्गत पात्र लाभुकों के बीच पर्चा वितरण का कार्य निरंतर जारी रहना चाहिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को पात्र लाभुकों का सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पर्चा वितरण की कार्रवाई लगातार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, राजस्व डॉ. शशिशेखर, प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व शाखा, अंचलाधिकारी, आरा सदर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:मतदाता सूची में गहन पुनरीक्षण कार्य वापस लो : भाकपा माले

rktvnews

जिला जज सह विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मालवीय ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 26 दलित बच्चों का सरकारी विद्यालय में कराया नामांकान।

rktvnews

उज्जैन:महाकाल मन्दिर में शयन आरती के नाम पर पैसे लेने के प्रकरण में एफआईआर दर्ज।

rktvnews

अयोध्या बायपास चौड़ीकरण का कार्य 01 जून से होगा शुरू :मंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

1.60 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित नगरपालिका भवन का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:मशरूम उत्पादन में ग्रामीण महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर ,प्रशिक्षण शिविर में बोली डा सुप्रिया वर्मा।

rktvnews

Leave a Comment