
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अगस्त।राज्य के मेहनती एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक समस्याओं के त्वरित समाधान तथा शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का शुभारंभ किया।
भोजपुर से जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पोर्टल विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने, उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान करने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए विद्यार्थियों के सुझाव प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ पर संबंधित संस्थानों एवं छात्रावासों के वास्तविक छात्र-छात्राएं ही निबंधन कर सकेंगे। विद्यार्थी पोर्टल के माध्यम से कक्षाओं का समय पर संचालन नहीं होने, शिक्षकों के समय पर कक्षा में नहीं पहुंचने ,परीक्षा समय पर संचालन नहीं, परिणाम समय पर प्रकाशित नहीं होने तथा अनधिकृत शुल्क की वसूली जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। कुल मिलाकर विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक है।
