
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 मई। केन्द्रीय मंत्री तथा सांसद आर के सिंह ने भोजपुर जिला के शाहपुर के लोगों की चिरपरिचित मांग बनाही रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बनाही रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनायेंगे। इस घोषणा पर लोगों ने खुशी जताई। केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने कहा कि आप लोगों की जो भी मांग होगी उसे पूरा किया जायेगा, यह मेरा वादा है। उन्होंने अबकी बार चार सौ पार का नारा लगाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने की बात दुहराई। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने शाहपुर नगर पंचायत में जनसंपर्क अभियान के दौरान चुनाव कार्यलय में कार्यकर्ताओं के बीच बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूरे लोक सभा क्षेत्र की जनता का अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। जनता के वायदे पूरा नहीं करूॅगा तो अगले लोकसभा चुनाव में वोट मांगने नहीं आउंगा। उन्होंने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष बताया और बचे काम पूरा कराने का भरोसा जताया। बनाही रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों को रुकवाने की मांग पत्रकारो द्वारा की गई थी। लेकिन उक्त मांग पूरी नहीं हुई थी। जिससे लोगों में नराजगी थी। इस अवसर पर भाजपा नेता भुअर ओझा, रीतेश सिंह, त्रिभुवन सिंह, अखिलानंद ओझा, अंकित पाण्डेय, बंटी पाण्डेय, धर्मेंद्र गुप्ता, पंकज तिवारी, चंदन पाण्डेय, गनू पाण्डेय,संजय पाण्डेय, बिध्यांचल जयसवाल, आदि नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
