RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गया:जिलाधिकारी ने खेल भवन में जिम का उद्घाटन किया।

गया/बिहार 22 फरवरी। जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा बुधवार को गया कॉलेज खेल परिसर में स्थित खेल भवन में जिम का उद्घाटन किया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिम का सारा इक्विपमेंट लाया गया है। कुछ दिन पहले जिम का सारा सामान/ उपकरण यहां आ चुका था, जिसे आज सेटअप करा कर उसे चालू कराया गया है। यह काफी खुशी की बात है। अब खेलो इंडिया के बच्चों के साथ-साथ आम लोग भी इस जिम का भरपूर प्रयोग करेंगे। यहां तीरंदाजी के बच्चे से बातचीत भी किया। यहां चार साल के उम्र वाले दो बच्चियों काफी बढ़िया तरीके से तीरंदाजी किए हैं। यह देखकर काफी खुशी मिली है और तीरंदाजी में जो भी बढ़ावा या प्रोत्साहन देना होगा उसके लिए पूरा कोशिश एवं समर्थन किया जाएगा।
इसके पूर्व जिम के सभी उपकरण का डीएम ने घूम कर देखा। उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी उपकरण का भरपूर प्रयोग हो एवं उसका मेंटेनेंस भी हो, इसे सुनिश्चित करावे। इसके पश्चात शिबू कुमारी जिसकी उम्र मात्र 4 साल है उनके द्वारा तीरंदाजी खेल को देखा गया जिला पदाधिकारी ने काफी खुशी व्यक्त किया है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि और इसी तरह अच्छे तरीके से आप खेले और गया बिहार एवं देश का नाम रोशन करें।

Related posts

प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस की 350वीं वर्षगांठ को संबोधित किया

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डीपीआरओ एवं सभी बीपीआरओ के साथ की गयी बैठक।

rktvnews

फेस ऑथेंटिकेशन फीचर वाला पीएम किसान मोबाइल ऐप लांच।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सिंग्रामपुर में रानी दुर्गावती के अभूतपूर्व योगदान के सम्मान में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:माई बहन मान योजना के तहत बरौली गांव की सैकड़ों महिलाओं ने भरा आवेदन।

rktvnews

आरा नगर निगम के समक्ष 11 जनवरी 24 को आयोजित होने वाले धरने को ले फुटपाथी मछली व्यवसाय संघ ने मछली व्यवसाईयों के बीच किया पर्चे का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment