RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

लघु उद्योगों में युवाओं के लिए सीखने और रोजगार के पर्याप्त अवसर विद्यमान!मुख्यमंत्री चौहान से मिला लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधि-मंडल

भोपाल/ मध्यप्रदेश 25 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, युवाओं के कौशल उन्नयन और उन्हें आत्म-निर्भर बनाने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। लघु उद्योगों में युवाओं के लिए सीखने और रोजगार प्राप्त करने के पर्याप्त अवसर विद्यमान हैं। योजना के अंतर्गत व्यवसायी अपनी इकाइयों में युवाओं को जोड़कर काम सिखाने के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री चौहान कल मंत्रालय में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान से प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्र में 5 हजार वर्ग फुट या उससे कम के छोटे प्लाटों के लिए भूमि आरक्षित करने, जिलों में ग्रामीण स्तर पर स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिए “प्लग एण्ड प्ले” की सुविधा से युक्त मल्टीस्टोरी क्लस्टर का निर्माण, अनुदान राशि की डीबीटी के माध्यम से उपलब्धता तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के विकास में आने वाली कठिनाइयों और उनके समाधान आदि पर चर्चा की।
प्रतिनिधि-मंडल में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता, महामंत्री अरूण सोनी, अखिल भारतीय सचिव समीर मूंदणा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतेंद्र गुप्त, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा और कोषाध्यक्ष अरविंद काले शामिल थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2025 में रायगढ़ जिला बना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला।

rktvnews

राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय नवरत्न अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए डॉक्टर प्रतीक!निर्धनों की सेवा के लिए मेरे पापा ने मुझे डाक्टर बनाया:डेंटल सर्जन डॉ प्रतीक

rktvnews

गोपालगंज: डीएम ने किया थावे मंदिर परिसर और होमगार्ड ग्राउंड का निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 नवंबर 25

rktvnews

राष्ट्रपति ने गांधीनगर के लोक भवन में सामाजिक समरसता महोत्सव में भाग लिया।

rktvnews

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने वाणी दोषयुक्त और श्रवणबाधित अक्षम दिव्यांगजनों की सहायता के लिए साइनएबल कम्युनिकेशंस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment