RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के तत्वाधान में आरा विधान सभा NDA प्रत्याशी संग क्षेत्र के विकास पर परिचर्चा का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 अक्टूबर। गुरुवार को स्थानीय मंगल उत्सव भवन में स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के तत्वावधान में आरा विधान सभा क्षेत्र के NDA प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर के साथ क्षेत्र के विकास हेतु चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के संयोजक प्रदीप श्रीवास्तव ने प्रत्याशी का माला और अंग वस्त्र से सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों द्वारा संजय सिंह टाइगर से आरा विधानसभा क्षेत्र के विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर ने कहा की मैं स्थानीय हूं और क्षेत्र की समस्याओं से वाकिफ हूं। आप सभी के क्षेत्र के विकास की सोच के प्रति मेरा आभार है और मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी द्वारा विकास निमित की गई चर्चाओं को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं चर्चा के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित कायस्थ समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए पार्टी द्वारा प्रत्याशीयो के चुनाव में कायस्थ समाज की की गई अनदेखी पर चिंता जाहिर की। समाज के लोगों ने कहा कि उक्त की गई अनदेखी के विरोध में बिहार भर में NDA उम्मीदवारों का उनके समाज के द्वारा विरोध किया जा रहा है। कायस्थ समाज की इस विरोध पर अफसोस जाहिर करते हुए संजय सिंह टाइगर ने उक्त बातों को अपनी पार्टी के समक्ष रखने की बात कही। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात सहभोज का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता डी राजन,पप्पू सिन्हा,प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,गोपालनंदन,रविकांत, दीपक श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया जिले में 899 करोड़ 46 लाख रुपये की कुल 10 योजनाओं का शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्सका गठन करते हुए जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने को किया निदेशित।

rktvnews

देवघर:मुख्यमंत्री सारथी योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

rktvnews

डीपीआईआईटीने सीमेंट उत्पादन डेटा के संग्रह के लिए सीआईएस पोर्टल पर भारतीय सीमेंट उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ परामर्श किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विश्व बैंक की मदद से संचालित परियोजनाएं समय से पूरी हों : एमडी

rktvnews

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने उत्पादन और बिक्री के मामले में वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया।

rktvnews

Leave a Comment