RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जीरो एक्सीडेंट के लिए कार्ययोजना तैयार करें : अभिजीत सिन्हा

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 सितंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को रोड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि दुमका–देवघर सहित जिले के सभी मुख्य मार्गों पर पॉट होल्स की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को समाप्त किया जा सके। सभी थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर ब्लैक स्पॉट एवं ब्लाइंड टर्न की पहचान करें।
हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने थाना प्रभारियों को शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना, एमवीआई एवं डीटीओ स्तर से वाहनों की नियमित जांच हो, ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही स्कूल बसों की नियमित जांच हो, सभी बसों में जीपीएस लगा हो,इसे सुनिश्चित करें और उसका लोकेशन संबंधित थाना को भी उपलब्ध कराया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में के सभी ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर कन्वैक्स मिरर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में लगभग 100 कन्वैक्स मिरर लगाए जाने की योजना है। साथ ही “जीरो एक्सीडेंट” लक्ष्य को लेकर एक ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव दिया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने नेक नागरिक (Good Samaritan) के रूप में योगदान देने वाले प्रसनजीत महतो, विशाल महतो एवं सिदो कान्हू विद्यालय के सचिव प्रदीप्तो मुखर्जी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा मे आयोजित मुख्यमंत्री उपभोक्ता सहायता योजना समारोह में शामिल हुए बड़हरा विधायक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए सर गंगा राम अस्पताल का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर: मुखिया मधु कुमारी के नेतृत्व में ग्राम सभा आयोजित, आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन।

rktvnews

रायपुर:संयुक्त किसान मोर्चा चलाएगी “अडानी – छत्तीसगढ़ छोड़ो” अभियान।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने किया एफएलसी कार्य का औचक निरीक्षण!इसीआईएल अभियंताओं को दी सख्त हिदायत।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment