RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : कृषक उन्नति योजना से बदली किसान धनीराम साहू की तकदीर।

RKTV NEWS/रायपुर ( छत्तीसगढ़)25 मार्च।महासमुंद विकासखंड के ग्राम चिंगरौद के किसान धनीराम साहू के जीवन में कृषक उन्नति योजना आर्थिक समृद्धि का नया अवसर लेकर आई है। शासन द्वारा धान खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किए जाने से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
धनीराम साहू ने बताया कि उन्होंने कुल 6 एकड़ में धान की खेती की थी, जिससे अच्छी आमदनी प्राप्त हुई। वे इस राशि से अपनी नवीन कृषि भूमि खरीदने की योजना बना रहे हैं, जो कि पहले पूंजी की कमी के कारण संभव नहीं हो पा रही थी। इसके अलावा, वे इस आय का उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा और खेती के अन्य कार्यों में भी करेंगे। धनीराम का मानना है कि साय सरकार की इस योजना ने प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका कहना है कि पहले की तुलना में अब धान की खेती से अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है और अंतर राशि का भुगतान भी समय पर हो रहा है, जिससे किसानों का शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य में किसान खुशहाल हैं और कृषि क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पूरे देश में सबसे अधिक है, जिससे किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। कृषक उन्नति योजना निश्चित रूप से किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है और कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित करने में मदद कर रही है।

Related posts

हाथ से बुने खादी के राष्ट्रीय झंडे!भारतीय झंडा संहिता, 2002 में संशोधन।

rktvnews

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान ने मध्य प्रदेश खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए

rktvnews

जोधपुर में प्रस्तावित मल्टीलेवल ऐलिवेटेड रोड पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक ऐलिवेटेड रोड के निर्माण से जोधपुरवासियों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत – मुख्यमंत्री

rktvnews

बक्सर:पीएल पब्लिक स्कूल, ब्रह्मपुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

rktvnews

भोजपुर:स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के तहत किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने नया लोगो और शुभंकर लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment