RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:जीविका दीदियां करेंगी लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग,शत प्रतिशत मतदान के लिए लिया संकल्प।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार)31 अक्टूबर।भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े लोकतांत्रिक अधिकार मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य जीविका दीदियों द्वारा जारी है।
बिहार में विधानसभा के 243 सीट के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को चुनाव होने हैं।
लखीसराय जिला के दो विधानसभा सीट लखीसराय एवं सूर्यगढा के लिए प्रथम चरण में हो 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे । लिहाजा अब समय कम है और शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेवारी जीविका की भी है।
लखीसराय के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में जीविका से संबद्ध सामुदायिक संगठनों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा ।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कई तरह की गतिविधियां जीविका और जीविका दीदियों द्वारा किया जा रहा है। लेकिन अब जीविका दीदियों घर घर जागरूकता और व्यक्तिगत संवाद पर जोर दिया है। जीविका दीदियों घर -घर जाकर मतदाताओं से 6 नवंबर को वोट देने की अपील कर रही हैं।
बड़हिया के गंगासराय पंचायत में नवजीवन जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा बड़े स्तर पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । निजामपुर में घर घर जाकर लोगों से मतदान करने की अपील की गई । सूर्यगढा के सूर्यपुरा पंचायत में जीविका से अंश जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा कई सार्वजनिक स्थानों पर मतदान के लिए संकल्प सभा का आयोजन किया गया । पिपरिया के सैदपुर में सहेली जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा शत प्रतिशत मतदान के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई । लखीसराय सदर के साबिकपुर में विश्वाश जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । चानन में पृथ्वीराज जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा मतदान हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । रामगढ़ चौक में अमन जीविका महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा मेंहदी सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। हलसी प्रखंड में भी कन्या जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा रंगोली, मेंहदी और शपथ कार्यक्रम।का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका ने शिरकत की और सभी महिलाओं से मतदान हेतु शपथ दिलाई । इसके साथ ही जिला के सभी प्रखंडों ने कई सामुदायिक संगठनों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन जारी रहा।

Related posts

मोतिहारी में तारामंडल निर्माण के लिए तीन एकड़ जमीन चिन्हित।

rktvnews

करथ ग्राम में हुआ भव्य महाआरती का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:चैता महोत्सव पर हुआ सर्व धर्म मिलन समारोह, देर रात गूंजे लोकगीत।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले कुल महिला मतदाताओं की संख्या वोट डालने वाले कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या से अधिक।

rktvnews

भोजपुर:29 जुलाई को मनेगी पूर्व विधायक की पुण्यतिथि।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि 1500 रूपये किये जाने की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment