RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

नितिन गडकरी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में 2,900 करोड़ रुपये की 3 एनएच परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

तिरुपति/आंध्र प्रदेश 13 जुलाई।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज आंध्र प्रदेश के तिरुपति में 3 एनएच परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 87 किलोमीटर है और कुल लागत 2,900 करोड़ रुपये है।पहला उपक्रम एनएच-71 का नायडूपते-तुरपु कनुपुर खंड है, जिसकी लम्बाई 35 किलोमीटर है और इसे 1,399 करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता है। दूसरी परियोजना एनएच-516डब्ल्यू पर तुरपु कनुपुर के रास्ते चिल्लाकुरु क्रॉस-कृष्णापट्टनम पोर्ट साउथ गेट खंड है, जिसकी लम्बाई 36 किलोमीटर है और लागत 909 करोड़ रुपये है। तीसरी परियोजना में एनएच-516डब्ल्यू और एनएच-67 पर यूपुरु से कृष्णापट्टनम बंदरगाह तक समर्पित पोर्ट रोड का विस्तार शामिल है, जिसकी लंबाई 16 किलोमीटर है और लागत मूल्य 610 करोड़ रुपये है।
गडकरी ने कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य कृष्णापट्टनम बंदरगाह तक निर्बाध और सुरक्षित परिवहन सुविधा प्रदान करना है, जिससे नेल्लोर में राष्ट्रीय मास्टर प्लान स्थल, औद्योगिक स्थल और एसईजेड तक तेजी से पहुंचना संभव हो सकेगा। इसके अतिरिक्त, इन परियोजनाओं से तिरुपति स्थित श्री बालाजी मंदिर और श्रीकालहस्ती में श्री शिव मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले भक्तों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हम पूरे देश में तेज, निर्बाध और ऊर्जा-कुशल गतिशीलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
गडकरी ने कहा कि ये परियोजनाएं श्रीहरिकोटा में नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य और एसएचएआर जैसे लोकप्रिय आकर्षण स्थलों के साथ परिवहन सुविधा को बेहतर करके पर्यटन को बढ़ावा देंगी। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि इससे रोजगार के पर्याप्त अवसरों के सृजन की उम्मीद है।

Related posts

उद्योगपति सह समाज सेवी अजय कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं!समारोह का आयोजन कर काटा केक बाटी मिठाईयां।

rktvnews

भोजपुर:जैन धर्मावलंबियों ने निकाली वार्षिक रथ यात्रा।

rktvnews

श्रम संसाधन विभाग एवं बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा विशेष कार्य योजना के तहत सोनवर्षा प्रखंड के नरकटिया गांव को बनाया जायेगा बाल श्रम मुक्त: आदित्य चौधरी

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ।

rktvnews

जिलाधिकारी सिवान को युवा नेता राघवेन्द्र कुमार खरवार ने सरकारी स्तर पर फल और सब्जी मंडी स्थापित करवाने हेतु दिया आवेदन।

rktvnews

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 का भव्य उद्घाटन- प्रवासी राजस्थानियों का वैश्विक महाकुंभ बना जयपुर।

rktvnews

Leave a Comment