
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अक्टूबर। महाराजा कॉलेज आरा में बिहार लोक सेवा आयोग से स्थाई प्राचार्य के रूप प्रो कनक लता कुमारी का चयन हुआ है जिसके फलस्वरूप 18 जुलाई 2025 को प्राचार्या ने अपना योगदान दिया। तब से लगातार समयानुसार कार्यालय नियमित रूप से कर रही है। तीन महीने का कार्यकाल पूरा होने पर डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने इनसे कॉलेज में हुए विशेष कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की है जो बातचीत से निकलकर आए हैं। बताते चलें कि प्रो कनक लता एसबी कॉलेज से 2003 में संस्कृत विभाग से अपनी शैक्षणिक सेवा प्रारंभ की है, एन एस एस का कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षक संघ का अध्यक्ष एवं सचिव तथा संस्कृत और प्रकृति विभाग का अध्यक्ष भी रह चुकी है। उनके पांच पुस्तक प्रकाशित तथा कई अवार्ड धारी भी है।
प्रो कुमारी ने बताया कि मेरे नियमित बैठने से अधिक से अधिक कार्य समय से हो रहे हैं तथा कार्यालय के कर्मचारी से लेकर सभी शिक्षक अपना काम बखूंगी कर रहे हैं। छात्र छात्राओं की उपस्थिति बढ़ी है, शैक्षणिक माहौल में सुधार हुआ है। काउंटर पर अधिक भीड़ की वजह से छात्र और छात्राओं का काउंटर अलग कर दिया गया है। सबके सहयोग से कॉलेज में विकास की गति बढ़ी है। इन्होंने बताया कि साहित्य के क्षेत्र में संत तुलसी दास की जयंती पर साहित्यिक सांस्कृतिक आयोजन का सुंदर प्रस्तुतीकरण हुआ जो काफी चर्चा में रहा। छात्र-छात्राओं की अच्छी भागीदारी रही।
वही एनएसएस कॉलेज इकाई द्वारा रेड रन प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ और प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इकाई सक्रियता से कार्य में लगी हुई है।
अंग्रेजी विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कॉरपोरेट प्रेरक वक्ता प्रशिक्षक ऋषिकेश पाठक द्वारा स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए साहित्य समाज और वैश्विक मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ जो काफी प्रेरणादाई रहा। प्राचार्य ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु कॉलेज परिसर में जिला स्तरीय वन महोत्सव में पौधारोपण ,पॉलिथीन उपयोग को बंद करने आदि पर विस्तार से गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस प्रकार अनेक कार्यक्रमों से कॉलेज शिक्षक कर्मचारी छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं और प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं ।कुल मिलाकर कॉलेज अपनी ऐतिहासिक उपलब्धियां को हासिल करेगा ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। कॉलेज परिवार की ओर से सबको दीपावली छठ गोवर्धन पूजा चित्रगुप्त पूजा आदि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित है।
