RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने किया बाल निकेतन का औचक निरीक्षण : बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दिए सख्त निर्देश।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)25 सितंबर।महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बुधवार को भोपाल के हमीदिया रोड स्थित बाल निकेतन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से बातचीत कर उनकी शिक्षा, भोजन, आवास और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मंत्री सुश्री भूरिया ने संयुक्त संचालक नकीजहां कुरैशी और बाल निकेतन अधीक्षक हरिओम शर्मा को निर्देशित किया कि बच्चों के आवास, पोषण, शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर और गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों की भावनात्मक और मानसिक आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
मंत्री सुश्री भूरिया ने बाल निकेतन के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए रहने के कक्ष, इंडोर गेम्स हॉल, ऑडिटोरियम और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य और गायन प्रस्तुत कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया, जिसे मंत्री सुश्री भूरिया ने सराहा।
मंत्री से बच्चों ने अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर भ्रमण की इच्छा भी जताई, जिसे सुनते ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि बाल निकेतन में अनाथ, निराश्रित और परित्यक्त बच्चों को बाल कल्याण समिति के माध्यम से प्रवेश देकर उन्हें आवास, भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। यह संस्था समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों के पुनर्वास और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन।

rktvnews

अरविंद कुमार चौधरी प्रधान सचिव वित्त विभाग बिहार पटना द्वारा जाति आधारित जनगणना को ले औचक निरीक्षण।

rktvnews

जिला युवा उत्सव में विभिन्न विधा में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

rktvnews

बच्चों के जन्म के बाद कुंडली जरूर बनवाना चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

गिरिडीह:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने समाहरणालय परिसर से जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

चतरा:”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में वृक्ष भुइंया को मिला सर्वजन पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र! इस तरह के पहल के लिए मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार।

rktvnews

Leave a Comment