RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र सीमावर्ती जिलों के साथ समन्वय को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )16 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराए जाने को लेकर बुधवार को आयुक्त दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा कौशल किशोर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।
आयुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को निर्देशित किया कि जाले, बिठौली, मनीगाछी, बिशनपुर आदि सीमावर्ती क्षेत्रों के चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा कोई ढिलाई नहीं हो।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक,दरभंगा द्वारा अवगत कराया गया कि निगरानी लगातार की जा रही है और लापरवाही बरतने पर एक पुलिस पदाधिकारी को निलंबित भी किया गया है।
आयुक्त ने मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी आदि जिलों के जिलाधिकारियों को भी चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त कराने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को आपसी समन्वय को लेकर बैठक आयोजित करने को भी कहा।
बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक,मिथिला क्षेत्र, दरभंगा स्वप्ना गौतम मेश्राम ने कहा कि सीमावर्ती जिलों में पुलिस चेक पोस्ट को सक्रिय करने, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध शराब की बरामदगी एवं उसके भंडारण हेतु बनाए गए अवैध गोदामों की पहचान तथा अंतर-जिला समन्वय स्थापित करने के लिए सभी पुलिस अधीक्षक को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव के दौरान सीएपीएफ की महिला बटालियन की तैनाती की गई है,जिसके लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चेक पोस्ट पर ट्रॉली की व्यवस्था एवं चेकिंग के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हेतु सतर्कता बरतने को कहा गया है।
सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे विधि-व्यवस्था के संधारण में पूर्ण रूप से सक्रिय रहें तथा सभी एसएसटी (Static Surveillance Teams) को भी सक्रिय एवं सजग रहने के निर्देश दिए गए।
बैठक में आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार,उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्र, उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद सहित दरभंगा प्रमंडल के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

Related posts

भारतीय नवीकरणीय उर्जा कंपनी – एसीएमई और जापानी भारी उद्योग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईएचआई के बीच भारत से जापान के लिये हरित अमोनिया आपूर्ति के एक बड़े समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

rktvnews

भोजपुर: महिलाएं आज भी सामाजिक स्थिति में अपने रोगों को बताने से करती है संकोच: डॉ सविता रूंगटा

rktvnews

छत्तीसगढ़:इंदिरा कला संगीत विवि की कुलपति ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने 13 जुलाई को पटना में विधानसभा मार्च के तैयारियों संबंधी बैठक आयोजित की।

rktvnews

आईआईएम बेंगलूर के अध्ययन में जल जीवन मिशन की 2.82 करोड़ व्यक्ति-वर्ष रोजगार सृजन क्षमता का आकलन किया गया है।

rktvnews

भोजपुर:परोपकार शिव उपासना की अनिवार्य शर्त है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment