RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सुंदर और स्वच्छ आरा बनाने में सहयोग करें :जन सुराज प्रत्याशी डॉक्टर विजय गुप्ता

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अक्टूबर। बुधवार को जन सुराज पार्टी कार्यालय में प्रत्याशी डॉक्टर विजय गुप्ता द्वारा प्रेस वार्ता का संध्या समय आयोजन किया गया था। जिसमें चुनाव प्रभारी प्रदेश तथा अन्य जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डॉक्टर गुप्ता ने अपने आपको स्थानीय , आरा का बेटा , चिकित्सक के रूप में अपनी सेवा के साथ साथ आरा को सुंदर स्वच्छ बनाने के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए चुनाव लड़ने की बात कहीं। उन्होंने कहा की लंबे समय से इस मिट्टी और अपनी जन्मभूमि को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहा। 15 साल के लंबे चिकित्सीय सेवा के बाद अब जन सेवा का संकल्प लिया है ।इसके लिए पार्टी ने आंतरिक सर्वे के माध्यम से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी जिसके लिए मैं आज प्रेस वार्ता से जानकारी दे रहा हूं।इन्होंने बताया कि जन सुराज पार्टी अपने पांच मुद्दों को लेकर बिहार में चुनाव लड़ रही है और सरकार बनने पर सभी सुविधाओं को जारी करेगी। डॉ गुप्ता ने आरा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार रखें जिसमें सबसे पहला नागरिक सुरक्षा की बात कही ,सड़क जाम मुक्ति के लिए बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करना ,शिकायत पंजी के माध्यम से शहर की समस्याओं को उजागर करना ,बच्चों और शिक्षक के बीच अच्छा शैक्षणिक माहौल बनाना, प्रतिभागी परीक्षा के लिए उचित वातावरण बनाना, आवारा पशु के लिए उचित उपाय,प्रदूषित करने वाले सामानों को नदी नाला में फेंकने पर रोक, नियम के हिसाब से शहर में फौगिग और ब्लीचिंग का छिड़काव, अतिक्रमण जीरो टोलरेंस की नीति पर, पार्क की व्यवस्था सुनिश्चित करना, आदि है।

Related posts

जिलाधिकारी ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्य सचिव तथा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

प्याज का बफर 3 लाख मीट्रिक टन से 5 लाख मीट्रिक टन बढाया गया!कल (सोमवार) से भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ 25 रुपये प्रति किलो के खुदरा मूल्य की दर से प्याज की बिक्री करेगा।

rktvnews

बेतिया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ. यादव का श्री महाकाल मन्दिर के महानिर्वाणी अखाड़े के संत समाज ने स्वागत कर किया अभिनन्दन।

rktvnews

Leave a Comment