RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:पौधारोपण कर जीविका दीदियाँ मनाएंगी आजादी का उत्सव, बंजर भूमि पर लायेंगी हरियाली।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम।

पौधारोपण कर जीविका दीदियाँ मनाएंगी उत्सव।

8 अगस्त से शुरू होगा पौधारोपण,वन विभाग उपलब्ध करा रहा है पौधा।

RKTV NEWS लखीसराय (बिहार)06 अगस्त।बंजर जमीन पर भी पौधा उगाने की कवायद पिछले कई सालों से जीविका दीदियाँ कर रही हैं l इस कार्य में उन्हें सफलता भी मिल रही है।जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जीविका दीदियाँ उन स्थानों पर पौधारोपण कर रही हैं जहाँ कोई वृक्ष नहीं है l लखीसराय जिला में पिछले छह साल में जीविका दीदियों द्वारा 6 लाख से अधिक पौधे लगाये गए हैं l पौधारोपण इस वर्ष भी 5 जून से शुरू किया गया है l हर गाँव –हर घर में एक दीदी एक पौधा अपने घर-आँगन में लगाने के लिए पौधा जीविका दीदियों को उनके ग्राम संगठन के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है l
मजबूत इच्छा शक्ति और जिले को हरा-भरा बनाने के उदेश्य से जीविका दीदियों ने पौधारोपण का कार्य पुरे राज्य के सभी जिलों के गांवों में शुरू कर दिया है l राज्य सरकार की ओर से जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों को पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है l जीविका को अपने लक्ष्य के अनुरूप जिले के सभी प्रखंडो में प्रत्येक स्वयं सहायता समूह की हरेक सदस्य को एक पेड़ अपने घर-आँगन में लगाना है l वर्तमान वित्तीय वर्ष में सितंबर माह तक 66 हजार 7 सौ 72 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित है । लक्ष्य के अनुरूप जीविका दीदियों ने अपने- अपने संकुल स्तरीय संघ के माध्यम से वन विभाग से पौधारोपण के लिए पौधा की मांग की है। वन विभाग ने अब तक 30 हजार पौधा जीविका दीदियों को उपलब्ध कराया है l शेष पौधे भी क्रमशः उपलब्ध कराये जा रहे हैं l इसके लिए जिले के सभी पंचायतों में प्रति पंचायत 2 ड्रॉप पॉइंट बनाये गए हैं l ड्रॉप पॉइंट पर वब विभाग पौधा उपलब्ध करा देता है और वहां से जीविका से सम्बद्ध ग्राम संगठन पौधा संग्रह करते हुए जीविका दीदियों को पौधा दे देते हैं l कुल एक सौ साठ ड्रॉप पॉइंट बनाये गए हैं l
स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के उद्देश्य से जीविका दीदियाँ विशेष तौर पर पौधारोपण का कार्य उत्सव के तर्ज पर करेंगी l बकायदा पौधा लगाएंगी, पौधा के चारो तरफ रंगोली बनायेंगी और ताउम्र उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लेंगी l यह कार्यक्रम 8 अगस्त से हर गाँव में जीविका दीदियों द्वारा शुरू कर दिया जायेगा l इन पौधों में आम, नींबू, सहजन, अमरुद, कटहल, आवंला, बेल , आर्युवेदिक पौधे और काष्ठीय पौधे आदि हैं l
इस वित्तीय वर्ष में 5 जून पर्यावरण दिवस के दिन से पौधारोपण जारी है l पौधारोपण के लिए जीविका दीदियों द्वारा गड्ढा खोदो अभियान भी चलाया गया है l जैसे-जैसे पौधा मिलते जा रहा है खने गए गढ्ढा में पौधारोपण किया जा रहा है l
पौधारोपण के प्रति जीविका दीदियों की सक्रियता और उत्साह देखते ही बन रही है l अपने- अपने घर-आँगन में पौधारोपण युद्ध स्तर पर कर रही हैं l सूर्यगढ़ा प्रखंड के जकरपुर पंचायत के नीरपुर गाँव में जीविका दीदी की पौधशाला चला रही बिंदु देवी बताती हैं कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी खुद तो पौधारोपण कर ही रहे हैं अपने गाँव-पंचायत के अन्य लोगों को भी पौधा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और पौधा नर्सरी के माध्यम से भी उपलब्ध करा रहे हैं l l इस कार्य में हमें सफलता भी मिल रही है l
पंकज कुमार , प्रबंधक, सामजिक विकास बताते हैं कि जल जीवन हरियाली अभियान को गति प्रदान करने के उदेश्य से जीविका दीदियाँ पौधारोपण के कार्य में काफी तत्पर है l इस कार्य के लिए उन्हें प्रखंड कार्यालय से लेकर जिला कार्यालय और राज्य कार्यालय, जीविका का सहयोग प्राप्त है l जिला स्तर पर प्रबन्धक, सामाजिक विकास पौधारोपण के लिए जीविका दीदियों को सहयोग प्रदान कर रहे हैं साथ ही प्रखंड परियोजना प्रबंधक, प्रखंडो के मेंटर और कर्मी भी सहायता कर रहे हैं।
पिछले छह साल में जीविका दीदियों द्वारा लगभग 6 लाख पौधे लगाये गए हैं l जीविका दीदियां पौधा सुरक्षा घेरा बनाओ अभियान के तहत शिशु पौधा की सुरक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों द्वारा सुरक्षा घेरा भी बना रही है । जीविका दीदियों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम जल जीवन हरियाली अभियान को तो गति प्रदान कर ही रहा है जिला को स्वच्छ वातावरण एवं हरियाली भी प्रदान कर रहा है । जिला में पर्यावरण संतुलन बनाये रखने एवं विभिन्न विभागों को पौधा उपलब्ध कराये जाने के लिए जीविका दीदियों द्वारा 14 दीदी की पौधशाला भी संचालित है l जीविका दीदियों द्वारा किया जा रहा पौधारोपण कार्यक्रम एक सामजिक क्रांति के तौर पर उभर रहा है और इस मौन क्रांति ने स्वच्छ एवं शुद्ध पर्यावरण बनाने का आगाज किया है।

Related posts

भोजपुर : राकेश विशेश्वर ओझा पहुँचे धमवल! बाढ़ पीड़ितों का लिया हाल समाचार।

rktvnews

आरा के पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन ।

rktvnews

बक्सर:जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ:क्राॅस पर्पज नाटक की प्रस्तुति के साथ भारत रंग महोत्सव का समापन।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ब्रह्माकुमारी, ओडिशा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

भोजपुर:श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment