बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 13 सितंबर।आज मतदाता चेतना अभियान को लेकर बड़हरा मंडल अध्यक्ष उज्जवल सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी बड़हरा विधानसभा क्षेत्र का कार्यशाला सम्मेलन वैष्णवी होटल बखोरापुर बड़हरा में आयोजित किया गया ।बैठक का संचालन रामकांत सिंह ने किया। आगत आतिथियो द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता चेतना अभियान के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों पर नए मतदातो के नामों को सूची में शामिल करना हैं। इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ 2 बनाना हैं ।हमे घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर मतदाता सूची का सत्यापन करना है ।कार्यक्रम मे उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज , शिक्षा मंच के जिला सयोजक सैलेश जी गुड्डू , जिला संयोजक और बीएलओ 1 बड़हरा विधानसभा संजय तिवारी, मंडल प्रभारी धीरज सिंह, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के जिला सयोजक रामदिनेश यादव सह संयोजक संतोष चंद्रवंशी दीपक सिंह, मण्डल प्रभारी संतोष सिंह संटू, मंडल अधक्ष संजय कुशवाहा ,धनंजय तिवारी महामंत्री चंदन सिंह राम अवतार सिंह, पांचों मण्डल के सभी कार्यकर्ता एवं मतदाता बंधु शामिल हुए।
previous post
