RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉ केदार नाथ गुप्ता की स्मृति शुरू हुआ निर्धन बच्चों के लिए निःशुल्क पाठशाला।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर। शनिवार को आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार रोहित सचिव कमलेश तिवारी के नेतृत्व में एक नई पाठशाला का प्रारम्भ किया गया ।यह पाठशाला स्वर्गीय डॉ केदार नाथ गुप्ता की स्मृति में प्रारंभ किया गया जिसमे वैसे बच्चे जो किसी कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे है उन्हें निःशुल्क शिक्षा दी जायेगी ।साथ ही साथ जिन बच्चो को कहीं पढ़ते हुये भी ज़्यादा पढ़ने में रुचि हो वे भी यहाँ आकर पढ़ाई कर सकते है ।आपको बताये की स्वर्गीय डॉ केदार नाथ गुप्ता ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार रोहित और सदस्य कुमार मोहित के पिता थे ।इस पाठशाला का संचालन कर रहे कुमार मोहित ने कहा की आप भी अपने किसी पूर्वज या परिवार के किसी सदस्य के नाम पर इस तरह का पाठशाला संचालित करना चाहते है तो आप आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट से संपर्क करे संस्था पाठशाला के लिये हर सम्भव सहयोग करेगी ।इस पाठशाला में शिक्षा के साथ बच्चो को उनकी रुचि के अनुसार गतिविधि पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा ।पाठशाला को प्रारंभ कराने में उपाध्यक्ष राजेश ,संतोष सिंह,रवि सहाय,सतीश सिंह,अशरफ़ का विशेष योगदान रहा ।

Related posts

भोपाल:बैसाखी पर बिटन मार्केट दशहरा मैदान में लगेगा मेला,विभिन्न प्रकार होंगे रंगारंग कार्यक्रम , लज़ीज़ व्यंजनों के लगेंगे स्टॉल।

rktvnews

सांसद सुदामा प्रसाद ने मटुकपुर बड़हरा के नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से की मुलाकात,साथ खड़े रहने की कही बात।

rktvnews

खैरागढ़ महोत्सव के दूसरे दिन शास्त्रीय गायन, सितार वादन, राम की शक्ति पूजा एवं दूधमोंगरा की प्रस्तुति ने बांधा समां।

rktvnews

देशभक्ति गान प्रतियोगिता और पंच प्रण शपथ दिलाई गई। नई पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति जज्बा भरना जरुरी -प्राचार्या प्रो मीना कुमारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में जीविका द्वारा संचालित पौधारोपण अभियान की प्रशंसा की।

rktvnews

पूर्णिया एसपी का अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” ला रहा लोगो के चेहरे पर मुस्कान🤓

rktvnews

Leave a Comment