RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:JSLPS एवं JRGB के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)26 फरवरी।झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) एवं JRGB बैंक के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत एक्का ने की।
JRGB बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपेश कुमार ने सखी मंडलों के बचत खाते खोलने, बैंक ऋण स्वीकृत कराने, व्यक्तिगत खाते खोलने तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से अधिकाधिक जुड़ाव सुनिश्चित करने पर बल दिया।
बैठक में कार्यरत बैंक सखी के कार्यों की समीक्षा की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बैंक सखी को सम्मानित किया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि सखी मंडल से जुड़ी दीदियों को मुद्रा ऋण से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
बैठक में जिला प्रबंधक प्रणव प्रियदर्शी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने राज्य रेडक्रॉस सोसाईटी की वार्षिक साधारण सभा को संबोधित किया।

rktvnews

रायपुर : अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाने वाले वीर बच्चों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर : आगामी 9 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत के जागरूकता रथ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

राजेश मल्होत्रा ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला।

rktvnews

भोपाल में हुआ श्रीमद्भगवद् स्वगीता प्रथम भाग “कर्मयोग” का विमोचन।

rktvnews

बागपत:विकसित भारत में युवाओं की भागीदारी का संदेश लेकर लखनऊ में गूँजेंगे अमन और शिवम।

rktvnews

Leave a Comment