
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 अक्टूबर।आज 20 अक्टूबर को सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया भोजपुर जिला इकाई के द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर जिला इकाई आरा के संयुक्त तत्वाधान में जिले के बुजुर्गों के लिए एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सभागार दक्षिणी रमना रोड में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके धीरेंद्र प्रसाद सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया एवं डॉ बी एन यादव चेयरमैन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई, डॉ राजेश सिंह प्रेसिडेंट आई एम ए भोजपुर, बी डी सिंह प्रदेश अध्यक्ष सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया एवं डॉ विजय सिंहा हृदय रोग विशेषज्ञ मेदांता हॉस्पिटल पटना ,डॉ विभा कुमारी सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया।
आज के स्वास्थ्य शिविर में कुल-250 वृद्ध जनों एवं मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सीय सलाह दी गई। शिविर में डॉक्टर एस के रुंगटा नेत्र रोग, डॉक्टर के एन सिंहा जेनरल फिजिशियन, डा के के सिंह,जेनरल फिजिशियन, डॉ शशि कुमार जेनरल फिजिशियन, डॉक्टर पी सिंह सर्जन ,डॉ विजय गुप्ता लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ राजेश सिंह नाक कान गला, डॉ श्वेता सोनी दंत रोग, डॉ मदन मोहन द्विवेदी फिजियोथैरेपी डॉ संगीता सिंह स्त्री रोग, डॉक्टर वंदना शेखर स्त्री रोग, डॉ राकेश सिंह हड्डी रोग, डॉ सुनील कुमार,के साथ साथ इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित मेदांता हॉस्पिटल पटना के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजय सिंह ने भी अपनी सहभागिता निभाई। आज के जांच शिविर में वृद्ध जनों एवं मरीजों के लिए हड्डी की जांच, ब्लड शुगर की जांच ,इ सी जी,ईको जांच की भी व्यवस्था की गई जिसमें-आराधिया फर्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड और मेदांता हॉस्पिटल के टेक्नीशियन ने योगदान दिया । इस अवसर पर मरीजों को चिकित्सीय सलाह के साथ-साथ दवाओं का भी वितरण किया गया जिसमें महत्वपूर्ण सहयोग डॉक्टर के एन सिंहा ए एसएमओ सदर अस्पताल भोजपुर ने दिया। शिविर में सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अशोक मिश्रा, रविंद्र यादव, जोगिंदर यादव बी बी मिश्रा ,गोवर्धन सिंह, रवींद्र सिंह ,राघव सिंह,उदय प्रताप सिंह, प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार सिंह ,अनंत कुमार श्रीवास्तव ,रविंद्र सिंह, अनंत प्रकाश श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह आदि के साथ-साथ भोजपुर जिला इकाई के रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्यों एवं संरक्षकों की गरिमामय उपस्थिति रही। संपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर कार्यक्रम का आयोजन देखरेख एवं संचालन रेड क्रॉस की सचिव विभा कुमारी के नेतृत्व में किया गया जिसमें रेड क्रॉस के स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं यथा -प्रभात मिश्रा, अमोद कुमार ,धर्मेंद्र पांडे, मनोज शाह, वीर बहादुर सिंह उनिशा कुमारी, सुमन कुमारीइनदू देवी , ओमप्रकाश राम,विकास कुमार ,सूरज कुमार एवं राजेश सिंह की भूमिका बहुत ही प्रभावशाली रही।
