RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रायपुर : खुशियों का आशियाना मिलने पर केशव की बदली जिंदगी।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)10 अक्टूबर।प्रधानमंत्री आवास योजना ने देश के दूरस्थ अंचलों तक परिवर्तन की नई बयार बहाई है। इस योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पक्के घर का सपना साकार कर दिया है। राजनांदगांव जिले के ग्राम जोरातराई के केशव साहू भी उन्हीं लाभार्थियों में से एक हैं, जिनकी जिंदगी इस योजना से संवर गई है।
श्री साहू पहले कच्चे घर में रहते थे, जहां बरसात के दिनों में पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या बनी रहती थी। सीमित आमदनी और मात्र डेढ़ एकड़ कृषि भूमि के सहारे उनका परिवार जीवन-यापन करता था। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें दो कमरों, हाल और रसोईघर सहित पक्का आवास प्राप्त हुआ, जिससे उनका जीवन बदल गया है। उनके घर में जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन लग गया है, जिससे शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल रही है। साथ ही, खाद्यान्न सुरक्षा योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतिमाह 35 किलोग्राम चावल मिल रहा है। केशव साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका घर सचमुच खुशियों का आशियाना बन गया है।

Related posts

पटना:बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड की तीसरी बोर्ड बैठक संपन्न।

rktvnews

इंदौर:संभागायुक्त दीपक सिंह ने की कृषि विभाग के मैदानी जिलाधिकारियों से चर्चा।

rktvnews

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर नंदलाल सिंह महाविद्यालय जैतपुर में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी 1000 इन्दिरा रसोइयां ‘कोई भूखा ना सोए’ की संकल्पना हो रही साकार: मुख्यमंत्री

rktvnews

10 जुलाई को अग्रसेन भवन में आयोजित होगा उपखंड स्तरीय एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर।

rktvnews

Leave a Comment