RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

नवादा:राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1401 मामलों का निष्पादन।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)09 मार्च।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा, अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक नवादा एवं सुभाष चन्द्र शर्मा प्रभारी जिला जज ने आज सिविल कोर्ट में संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किये। जिला जज के द्वारा सुलहनीय सभी वादों को यथाषीघ्र निष्पादन करने के लिए 16 बेंचों का गठन किया गया था। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय मामलों के आधार पर वादों का निष्पादन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय अपराधिक वादों, बैंक ऋण, बीमावाद, बिजलीवाद, जलवाद, विवाह संबंधी वाद, राजस्ववाद, श्रमवाद, भरण पोषण वाद आदि मामलों का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।
आज राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1401 मामले आये जिसमें कोर्ट का मामला 454 और बैंक, इलेक्ट्रिसीटी, बीएसएन से संबंधित 947 मामले आये। आज के लोक अदालत में सभी सुलहनीय वादों का निवारण किया गया। आज सुबह से ही राष्ट्रीय लोक अदालत परिसर में काफी संख्या में लोग वादों के निष्पादन के लिए उपस्थित थे। जिला जज के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को सुव्यवस्थित ढ़ंग से संचालित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की गयी थी। आज सभी जज अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर सुलहनीय वादों का लागातार निवारण करने में सक्रिय रहे।

Related posts

बागपत:शासन से नामित जनपद नोडल अधिकारी एवं आयुष विभाग के प्रमुख सचिव ने सीएचसी खेकड़ा का किया व्यापक निरीक्षण।

rktvnews

राष्टीय सुरक्षा सप्ताह के तहत डीएमआरसी पटना द्वारा आपातकालीन मॉक ड्रिल आयोजित।

rktvnews

जब तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठी महफिल!मुंबई में जियो मामी फेस्टिवल के उद्घाटन प्रीमियर में राहुल भट्ट और ‘कैनेडी’ के लिए प्रशंसा की दिखी लहर।

rktvnews

बांग्लादेश हिंसा का विश्लेषण:अंधकारमय भविष्य की ओर बढ़ता बांग्लादेश।

rktvnews

भोजपुर:अतिक्रमण हटाने के बाद भाजपा के पूर्व महामंत्री पर जानलेवा हमला।

rktvnews

सैनिक स्कूल कुंजपुरा प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित,16 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन!21 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment