RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:चैतन्य खाकी’ के लेखक कृष्ण चंद्र दूबे की जन्मतिथि पर समीक्षा गोष्ठी आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अक्टूबर।‘चैतन्य खाकी’ के लेखक कृष्ण चंद्र दूबे की जन्मतिथि के मौके पर मंशा पाण्डेय बाग आरा में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में नंदजी दूबे, जितेंद्र कुमार (समीक्षक), प्रो. अयोध्या प्रसाद उपाध्याय, पद्मश्री भीम सिंह भवेश, वरिष्ठ अधिवक्ता राजनाथ सिंह, चंद्रमा दूबे एवं अन्य गणमान्य लोगों ने श्री दूबे की रचित इस पुस्तक पर अपनी अपनी समीक्षा प्रस्तुत की। जितेंद्र कुमार दूबे ने इस पुस्तक को विवेचित करते हुए कहा कि ‘यह पुस्तक सामाजिक अध्ययन का एक प्रमुख स्रोत है। शासन प्रशासन सहित राजनीतिक और सामाजिक अंतर्विरोधों का यह एक विश्वसनीय दस्तावेज है। एक पुलिस ऑफिसर की अग्निपरीक्षाओं का हैरतअंगेज दस्तावेज है। एक सभ्य नागरिक की समझ विकसित करने के लिए इसे एक जरूरी पाठ की तरह पढ़ा जाना चाहिए।’ प्रो.अयोध्या प्रसाद ने अपने शब्दों में पुस्तक को समाजशास्त्र में शोध का विषय बताया। पद्मश्री भीम सिंह भवेश जी ने पुस्तक को समाजिक धरोहर बताया। नंदजी दूबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ‘चैतन्य खाकी’ सुसंस्कृत चेतन एवं अध्यात्म से पूर्ण एक जीवनशैली का प्रतिफल बताया। उन्होंने यह भी कहा लेखक ऐसी रचना आज के समाज के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।

Related posts

गिरीडीह:गिरिडीह जिला के आकांक्षी ब्लॉक जमुआ में “पीएम विश्वकर्मा योजना” पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ, अनिमेष रंजन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:गंगा के कटाव से जवइनिया के लोग पलायन को मजबूर।

rktvnews

भोजपुर:डांडिया और गरबा नृत्य का भावपूर्ण प्रदर्शन सराहनीय : निदेशक रितेश कुमार सिंह

rktvnews

छत्तीसगढ़ : जनसूचना अधिकारी पत्राचार करते समय अपना नाम, पदनाम और पदस्थापना स्थल का उल्लेख करें।

rktvnews

3 मार्च 23 को नही चलेगी आरा कचहरी।

rktvnews

Leave a Comment