RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट में संगीतमय हुई शाम, सोनू निगम ने बिखेरा सुरों का जादू।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)10 दिसंबर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट की पहली शाम संगीत के नाम रही, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने डेलीगेट्स का दिल जीता। सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक सोनू निगम की लाइव परफॉर्मेंस ने देश विदेश से आये डेलीगेट्स के लिए इस आयोजन को एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के त्याग, पृथ्वी राज चौहान के शौर्य और भक्त शिरोमणि मीरा बाई की भक्ति को लघु फ़िल्म के लाइट एवं साउंड शो के माध्यम प्रदर्शित करते हुए याद किया गया।
कार्यक्रम में सोनू निगम ने अपने मशहूर गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेरा रंग दे बसंती चोला, सरफरोशी की तमन्ना, मैं शायर तो नहीं, “क्या पता हम में है कहानी,या है कहानी में हम” जैसे गानों ने समां बांध दिया।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में औद्योगिक विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए 9 से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट में हिस्सा लेने आए देशी-विदेशी मेहमानों को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत से रूबरू करवाने की कड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्य सभा सांसद मदन राठौड़, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित मंत्री परिषद् के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर देश-विदेश से आये डेलीगेट्स, उद्योगपति व निवेशक उपस्थित रहे।

Related posts

प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

बक्सर:व्यय प्रेक्षक विशाल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अभ्यर्थी व्यय कोषांग एवं व्यय से संबंधित अन्य कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेहतर कार्य के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शिक्षा विभाग को प्रशस्ति पत्र देने का निर्णय ।

rktvnews

चतरा:आज जिले के दो प्रखंड के पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने एसआरएम विश्वविद्यालय दिल्ली-एनसीआर, सोनीपत के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर: निर्वाचन में अधिगृहित किए गए वाहनों का लॉग बुक के आधार पर होगा भुगतान :परिवहन पदाधिकारी, रवि रंजन

rktvnews

Leave a Comment