RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरसात प्रभावित क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण।

देहरादून/ उत्तराखंड 11 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। आई.एस.बी.टी में सड़क पर हुए जलभराव को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जलभराव के कारणों की जांच की जाए एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने इसके बाद चन्द्रबनी का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी स्थित एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जल भराव की स्थिति आई। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:राजस्व उप निरीक्षक गौरव आनंद के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

आरएसएस नेटवर्क का खुलासा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 अगस्त 25

rktvnews

विद्यार्थियों को माता-पिता और राष्ट्र की सेवा का संस्कार दे शिक्षक : राज्यपाल

rktvnews

पटना:हिन्दी काव्य-साहित्य में तुलसी और भारतेन्दु ही लोकनायक : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment