RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:मुनिश्री विशल्यसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस मनाया गया।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 अक्टूबर। मंगलवार को भगवान महावीर मार्ग स्थित श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में चातुर्मास कर रहे मुनिश्री 108 विशल्यसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस भव्य रूप से चंद्रप्रभु मंदिर में मनाया गया। गणाचार्य विरागसागर जी महाराज से दीक्षित परम् पूज्य मुनिश्री 108 विशल्यसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस भक्तों द्वारा मनाया गया। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि दीक्षा दिवस में शामिल होने के लिए भारतवर्ष से मुनिभक्त धर्मनगरी आरा पहुंचे थे। जिसमें मुख्यरूप भिंड, सागर, कटनी, इंदौर, कोलकाता, दिल्ली, आसनसोल, पटना, वाराणसी, कोडरमा, नवादा सहित स्थानीय जैन समाज शामिल थे। मुनिश्री का दर्शन को लेकर भक्तगण काफी उत्साहित थे। दीक्षा दिवस के अवसर पर मुनिश्री का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, पीछीं परिवर्तन, पुस्तक विमोचन, भजन, भक्ति नृत्य, भव्य आरती इत्यादि का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दीक्षा दिवस के अवसर पर संघस्थ ब्रह्मचारी अनिष भैया, ब्रह्मचारिणी अलका दीदी, ब्रह्मचारिणी भारती दीदी ने भाव भक्ति किए। आरा जैन समाज के अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन, उपाध्यक्ष रीना जैन, सचिव डॉ आदित्य विजय जैन संयुक्त सचिव बिभु जैन, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र चंद्र जैन, राजेश जैन, रेखा जैन, सपना जैन, मनीष जैन, डॉ शशांक जैन, भावेश जैन, मनोज जैन, मुनिसंघ सचिव अजय कुमार जैन सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे।

Related posts

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) की अत्याधुनिक पैकेजिंग सुविधा का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 125 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने बेलेम, ब्राजील में जी-20 की डीआरआरडब्ल्यूजी की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के ग्रंथालय में त्रिदिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने किया शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी पूर्ण, 19 फरवरी को होगा भव्य उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment