RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)28 सितम्बर।कौशल कुमार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी दरभंगा के निर्देश के आलोक में आज आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी के क्रम में शनिवार को समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में जिला स्तरीय सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार द्वारा दिया गया।
अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुदीप शंकर झा (बेनीपुर) एवं पुष्पा प्रिया (सदर) ने प्रशिक्षण सत्र में मार्गदर्शन प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई जिनमें-नामांकन प्रक्रिया,विधि-व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश,आदर्श आचार संहिता,भेद्यता मानचित्रण (Vulnerability Mapping),
मतदान दलों की तैनाती एवं मतदान दिवस के निर्देश,
मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाएँ,डाक मत पत्र की प्रक्रिया
व्यय लेखा एवं अनुश्रवण (Expenditure Monitoring),
ईवीएम एवं वीवीपैट का संचालन,एमसीएमसी (MCMC) की भूमिका,मीडिया प्रबंधन,स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता शामिल है।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता,पारदर्शिता एवं सुगमता सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों को पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों को समयबद्ध रूप से संपन्न करने एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने पर भी बल दिया गया।

Related posts

फिर वे बंगालियों के लिए आए!

rktvnews

भोजपुर:नजरी नक्शा व हाउस लिस्टिंग में तेजी लाने के निर्देश, जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 फरवरी 24

rktvnews

प्रभारी सचिव बक्सर श्रवण कुमार ने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री के किसानों की आमदनी दुगनी करने के सपने और उनके जीवन स्तर को संवारने में सहायक है सवा 7501: मलय मिश्रा

rktvnews

बिहार:भोजपुर: त्रिदिवसीय प्रक्षेत्रीय कर्मचारी समागम में समस्याओं पर हुई चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment