RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:स्वच्छता ही सेवा-2026: ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत गढ़वा में हुआ व्यापक स्वच्छता श्रमदान।

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, चिनियाँ मोड़ से बीरेन्द्र तिवारी मार्ग तक चला स्वच्छता अभियान।
एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत नए समाहरणालय परिसर में किया गया पौधरोपण।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)01 अक्टूबर।स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी, जनभागीदारी एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत आज गढ़वा जिले में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ–स्वच्छता श्रमदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* कार्यक्रम का आयोजन *नगर परिषद्, गढ़वा एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति, गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा* की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गोविंद उच्च विद्यालय, गढ़वा के मैदान से हुई। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एकजुट होकर *चिनियाँ मोड़ से बीरेन्द्र तिवारी मार्ग तक स्वच्छता श्रमदान* किया।

श्रमदान के दौरान सड़क किनारे एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर आमजनों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी से ही संभव है।

स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

स्वच्छता श्रमदान के पश्चात नए समाहरणालय परिसर में *‘एक पेड़ मां के नाम’* कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। उपायुक्त सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया। इस दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

मौके पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली और सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने कार्यालय एवं कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता का बेहतर वातावरण आमजनों के बीच भी सकारात्मक संदेश पहुंचाता है और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है।

उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील की कि वे अपने घर, कार्यालय, गली-मोहल्ले एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छता के लक्ष्य को स्थायी रूप से हासिल नहीं किया जा सकता।

जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना अभियान का उद्देश्य

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ—स्वच्छता श्रमदान’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा आमजनों को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यालपक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के गोलाघाट में बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी।

rktvnews

सुशासन दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मिशन कर्मयोगी का विस्तारित संस्करण लॉन्च किया।

rktvnews

चतरा:मनरेगा, आवास योजना, 15वीं वित्त योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

ज़ाइडस लाइफ़साइंसेज ने भारत में पहली बार लॉन्च की किफायती, ड्रग-फ्री हैंडहेल्ड सांस की डिवाइस पेपेअर’टीएम

rktvnews

भोपाल:40 वर्ष बाद MANIT 1986 बैच का गौरवपूर्ण पुनर्मिलन भोपाल में जीवंत हुईं यादें।

rktvnews

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने एहतियातन जनता से की अपील।

rktvnews

Leave a Comment