
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 सितम्बर।महाराजा कॉलेज,आरा की प्राचार्या कनक लता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया की शनिवार को डुमरांव राजपरिवार के महाराजा चंद्र विजय सिंह का 78 वर्ष की आयु में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया है। इस दु:खद खबर से पूरा महाराजा महाविद्यालय परिवार मर्माहत है। महाराजा चंद्र विजय सिंह के प्रतिष्ठित राजपरिवार ने ऐतिहासिक रूप से महाराजा कॉलेज, आरा को भूमि दान देकर इस महाविद्यालय के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है। महाराज चंद्र विजय सिंह अपने सरल स्वभाव और भोजपुरी भाषा के प्रति प्रेम के लिए सदैव अस्मरणीय रहेंगे।
महाराजा महाविद्यालय परिवार उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हैं तथा शोक-सन्तप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है ।
